February 24, 2026

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों को लेकर विद्यार्थी परिषद की मांग

Date:

Share post:

आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की बैठक हुई बैठक से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे प्रमुख रूप से परिषद ने पूर्व की सरकारों के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा की छात्रों के एक मात्र लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनावो को लगभग पिछले 10 वर्षों से बंद किया गया है और सरकारों ने भी इस विषय पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया है । छात्र संघ चुनाव छात्रों की आवाज उठाने का एक मात्र माध्यम था।

आज प्रदेश में छात्र के समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आ रही हैं परंतु वर्तमान समय में छात्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई प्रतिनिधि न होने के कारण प्रशासन अपनी मनमानी करते दिख रहा है इसलिए विधार्थी परिषद ने कहा की छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल किये जाएं। इसी के साथ विद्यार्थि परिषद का कहना है कि नई शिक्षा स्वतंत्र भारत की तीसरी शिक्षा नीति है जिसमे बुनियादी तौर पर बदलाब किए गए हैं लेकिन भारत की पहली ऐसी शिक्षा नीति है जो कि औपनिवेशिक विचार को तोड़ते हुए भारतीय विचार पर केंद्रित शिक्षा नीति है।

नई शिक्षा नीति को लागू करने पीछे मुख्य उद्देश्य भारत में बच्चों को तकनीकी तथा रचनात्मकता के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता का महत्व से अवगत कराना है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके ऐसी शिक्षा नीति को लागू करने में प्रशासन विलम्ब न करे तथा जल्द से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठयक्रम को आरंभ किया जाए। अपनी मांग में लम्बे समय से लंबित पड़ी गैर शिक्षक वर्ग की भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए ।

गैर शिक्षक भर्ती के लिए छात्रों से भी फीस ली गई लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक ऐसी भर्ती नही करवाई गई। नये छात्रावासों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। परिषद ने कहा की जब से विश्वविद्यालय बना है छात्रावास भी उसी समय के बने हुए हैं जिस कारण से कुछ छात्रावास सुधार करने की स्थिति में हैं उनकी मूरमत जल्द करवाई जाए तथा नए छात्रावासों का निर्माण भी करवाया जाए जिससे प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों एवम निन्मवर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के साथ साथ आवास की उचित सुविधा मुह्या हो सके।

परिषद ने कार्यकारी बैठक में मांग रखते हुए कहा की जिन विभागो के पास अपना बुनियादी ढांचा न होने के कारण से छात्र मूल भूत सुविधा से वंचित रह रहा है उन्हे जल्द से जल्द उनके लिए स्थाई भवन का प्रावधान किया जाए। जिस से छात्र अपनी शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सके। विश्वविद्यालय की पेपर चेकिंग प्रक्रिया में सुधार किया जाए । परिषद का कहना है की विश्वविद्यालय अक्सर पेपर चेकिंग के मामले में प्रश्नों के घेरे में रहता है और पुनर्मूल्यांकन के नाम पर भी विश्वविद्यालय छात्रों से लाखों रुपय ऐंठने का काम करती आ रही है परन्तु इसके उपरांत भी प्रशासन परिणाम समय पर घोषित करने में असफल रहा है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों को लेकर विद्यार्थी परिषद की मांग

इस मांग को रखते हुए परिषद ने कहा की पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित करने के लिए समय सीमा निश्चित करनी चाहिए। कार्यकारी बैठक के सदस्यों के समक्ष परिषद के कहा की प्रदेश के सबसे बड़े और सबसे पुराने विश्वविद्यालय में अभी तक डिजिटल पुस्तकालय से छात्र वंचित है । विद्यार्थी परिषद ने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए कहा की केंद्रीय पुस्तकालय का डिजिटलाइजेशन हो ।

जिसे से छात्रों को सुविधा मुहाया हो पाए। विद्यार्थी परिषद ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा की कार्यकारी परिषद की बैठक में डाटा अपडेशन की फीस वृद्धि को वापिस लिया जाए जिससे छात्रों को भारी भरकम फीस को भरने जैसी मुश्किलों का सामना न करने पड़े जिससे छात्र कम फीस में शिक्षा प्राप्त करने का लाभ प्राप्त कर सकें , परिषद ने बताया ऐसी गलती के पीछे अधिकतर समय प्रशासन की गलती ही कारण रहती है और पहले डाटा अपडेशन की फीस को 50 रुपया निधार्रित किया गया था परंतु वर्तमान में इस फीस को 600 रुपया कर दिया गया है जिसे काम किया जाए ।

अपनी मांग में परिषद ने कहा की अन्य प्रदेशों के विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों को छात्रवृति प्रदान की जाती है पूर्व की सरकार ने हिमाचल में भी शोधार्थी सम्मान निधि तय तो करी थी परंतु अभी तक शोधार्थी छात्रवृति से वंचित हैं अन्य राज्यो के भांति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शोधार्थियों को छात्रवृति की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाए। जिस से उस निधि का उपयोग शोधार्थी अपने शोध में कर पाए। साथ ही साथ परिषद ने मांग रखते हुए परिषद ने बताया की बीटीए कोर्स के छात्रों को डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया जाए, अन्य विभागो की तर्ज पर बीटीए 2017 के बाद के छात्रों को भी विशेष मौका डिग्री पूरी करने के लिए दिया जाए।

अपनी अंतिम मांग में परिषद ने कहा की विश्वविद्यालय परिसर में हिंसात्मक गतिविधि में पाए जाने वाले सभी छात्रों को निष्काशित किया जाए। जिस से विश्वविद्यालय में आने वाले समय में ऐसा माहौल बनाने वाले तत्वों के लिए उच्चित उदाहरण सिद्ध हो सके। परिषद प्रशासन से मांग करती है की दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करी जाए। विश्वविद्यालय इकाई ने इस प्रकार से अपनी मांगों को कार्यकारी परिषद के समक्ष रखा और कार्यकारी परिषद ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दियाला की सभी मांगों को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Eases CBSE Cadre Norms, Safeguards Teachers

Responding to growing unease among teachers in state-run institutions, the Government of Himachal Pradesh has introduced partial changes...

जल है जीवन: निरंकारी मिशन का जल संरक्षण संदेश

जल प्रकृति का अनमोल उपहार है, जीवन की आधारशिला और मानव सभ्यता की जीवनरेखा। स्वच्छ और संरक्षित जल...

This Day in History

1455 Gutenberg Bible Printed: The Gutenberg Bible, the first major book produced using movable type, was completed in Mainz,...

Today, 23 February, 2026 : World Peace & Understanding Day

This day is dedicated to promoting harmony, cooperation, and goodwill among people across the globe. It encourages individuals...