हिमाचल सरकार की गेस्ट टीचर पॉलिसी को मंजूरी, आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती

Date:

Share post:

गेस्ट टीचर पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी आउटसोर्स आधार पर होगी भर्ती, ग्रामीण-जनजातीय क्षेत्रों में दूर होगी शिक्षकों की कमी
प्रदेश के स्कूलों में पीरियड आधार पर गेस्ट टीचर पॉलिसी को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब नए साल से ये पॉलिसी लागू कर दी जाएगी। इसमें तय किया गया है कि यह भर्ती पूरी तरह से आउटसोर्स आधार पर होगी। ट्राइबल एरिया में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गेस्ट-फैकल्टी पॉलिसी को मंजूरी दी गई है।

इस पॉलिसी के तहत अगले साल 2025-26 से भर्तियां शुरू होगी। प्राइमरी स्कूलों में गेस्ट टीचर को 200 रुपए प्रति पीरियड, अप्पर प्राइमरी में 250 रुपए, हायर स्कूलों में 400 रुपए और सेकेंडरी स्कूलों में 550 रुपए प्रति पीरियड के हिसाब से टीचर को पैसे दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार का मानना है कि कई बार अचानक से कोई पद खाली होता है। किसी शिक्षक की ट्रांसफर होती है या फिर कोई रिटायर हो जाता है, तो विषय विशेष को पढ़ाने वाला कोई नहीं होता। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य नीड बेस्ड यानी जरूरत के आधार पर गेस्ट टीचर रख सकेंगे।

ये टीचर रोटेशन आधार पर रखे जाएंगे, ताकि उनका एक ही स्कूल में लंबा स्टे न हो जाए। पहले भी बनाई थी ऐसी नीति
इससे पहले भी गेस्ट टीचर्स को लेकर एक नीति का ऐलान हुआ था। उस नीति का काफी विरोध हुआ था। इस पर सीएम सुक्खू ने कहा था कि इस मामले में सरकार के पक्ष को गलत समझा गया। दरअसल, सरकार पीरियड बेस्ट ऑवरली सिस्टम पर गेस्ट टीचर रखना चाहती थी। उस फैसले पर युवाओं का तर्क था कि यदि ऐसे ही पद भरे जाने हैं तो नेट, सेट व कमीशन आदि परीक्षाओं के लिए इतनी मेहनत करने की आवश्यकता है।

हिमाचल सरकार की गेस्ट टीचर पॉलिसी को मंजूरी, आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती

    Daily News Bulletin

    Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Related articles

    नशा मुक्ति पर राज्यस्तरीय जागरूकता कार्यक्रम

    अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से बचत भवन...

    लंबित केसों के लिए बड़ा कदम, 21अगस्त से लोक अदालत

    21 अप्रैल 2026 से शुरू किए गए “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का समापन 21, 22 और...

    CM Sukhu Raises Key State Demands with Punjab Governor

    CM Sukhu today met the Governor of Punjab and Administrator of Chandigarh, Gulab Chand Kataria, and raised several...

    This Day In History

    1876  The Battle of the Little Bighorn was fought in the United States, where Native American forces led by...