लंबित केसों के लिए बड़ा कदम, 21अगस्त से लोक अदालत

Date:

Share post:

21 अप्रैल 2026 से शुरू किए गए “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का समापन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

इस पहल के तहत राज्य, जिला, तालुका स्तर के साथ-साथ उच्च न्यायालयों, विधिक सेवा प्राधिकरणों और मध्यस्थता केंद्रों में पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जो 21 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी हैं। इन बैठकों में अधिवक्ताओं, वादकारियों और संबंधित पक्षों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि संवाद और सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान किया जा सके। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।

अभियान में मामलों को शामिल करने के लिए एक ऑनलाइन गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे इच्छुक पक्ष भरकर अपने मामले जोड़ सकते हैं। यह फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है और इसे भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। गूगल फॉर्म लिंक: https://forms.gle/jqxefqF4BCWzukoP6 है।

इस अभियान के लिए सहायता एवं जानकारी हेतु वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) के इंचार्ज से 011-23112428, 011-23112528, सीआरपी निदेशक से 011-23115652, तथा कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय में संपर्क किया जा सकता है। ईमेल के माध्यम से speciallokadalat2026@sci.nic.in पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

CM Sukhu Raises Key State Demands with Punjab Governor

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CM Sukhu Flags Off Mobile Support Units for Special Needs Children

CM Sukhu today flagged off three mobile resource centre vehicles under the ‘Therapy on Wheels’ initiative of Samagra Shiksha,...

HP Government Plans Karmakand Courses to Preserve Heritage

In a major initiative to preserve traditional rituals and empower youth with structured knowledge, Chief Minister Thakur Sukhvinder...

CM’s Surprise Visit: Strict Directives Issued at Disaster Control Room

In an unexpected visit today, CM Sukhu arrived at the Integrated Command and Control Centre (ICCC) and the...

गाँव-गाँव पहुँचेगी तकनीक: मशोबरा में 33 लाख से डिजिटल स्टूडियो तैयार

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आधुनिक और तकनीक-आधारित प्रशिक्षण देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया...