हिंदी नाटक प्रतियोगिता 2025: मंच है तैयार, क्या आपकी टीम है तैयार?

Date:

Share post:

हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट इस वर्ष पुनः बाल रंगमंच महोत्सव – अंतर विद्यालय हिंदी नाटक प्रतियोगिता 2025 का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम 3 से 5 अक्टूबर 2025 तक शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गोथिक हॉल में आयोजित किया जाएगा।

इस तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल का उद्देश्य है — हिमाचली लेखकों द्वारा लिखी गई लघु कथाओं को मंच पर जीवंत करना और स्कूली छात्रों को शॉर्ट प्ले में अभिनय करने का अवसर प्रदान करना।

प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएँ:

  • 20 चुनिंदा स्कूल टीम्स को भाग लेने का अवसर।
  • बच्चों को थिएटर की तकनीकी और रचनात्मक बारीकियों से परिचित करवाने के लिए कार्यशालाएं।
  • श्रीनिवास जोशी, जवाहर कॉल, भूपिंदर शर्मा, विवेक मोहन जैसे नामी रंगकर्मी और श्रुति रोहटा, नीरज पराशर, रुपेश भीमटा, संजीव अरोरा, नरेश के. मींचा जैसे अनुभवी डायरेक्टर्स से मार्गदर्शन।
  • शहरवासियों के लिए खुला मंच, जो शिमला के सांस्कृतिक जीवन को और समृद्ध करेगा।

पंजीकरण:

इस प्रतियोगिता में केवल 20 स्कूल टीम्स को आमंत्रित किया जाएगा। यदि आपका विद्यालय भाग लेना चाहता है, तो कृपया शीघ्र अपनी सहमति साझा करें।

संपर्क: अधिक जानकारी के लिए कृपया संलग्न पत्र देखें या हमसे संपर्क करें।


यह आयोजन स्कूली छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक मंच है, जहाँ वे रंगमंच की दुनिया को करीब से जानेंगे और अपने अभिनय कौशल को निखार पाएंगे। कीकली बाल रंगमंच महोत्सव 2025 शिमला के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...