जाइका परियोजना ने विलुप्त प्रजाति को दिया जीवन

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश में विलुप्त होती दुर्लभ वनस्पति “बोझ पत्र” के संरक्षण और पुनरुद्धार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, जाइका वानिकी परियोजना ने पहली बार राज्य में इस प्रजाति के 1500 पौधे सफलतापूर्वक रोपित किए हैं। यह प्रयास हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, शिमला के सहयोग से किया गया है।

बोझ पत्र एक सांस्कृतिक और औषधीय महत्व की दुर्लभ प्रजाति है, जो प्राकृतिक रूप से अब बहुत कम देखी जाती है। इसके संरक्षण के लिए विशेष रूप से नर्सरी तैयार की गई और किन्नौर जिले के तरांडा, निगुलसरी और जानी क्षेत्रों में 500-500 पौधे रोपित किए गए।

इस पहल को ग्रामीण समुदाय से भी जोड़ते हुए, वन परिक्षेत्र निचार स्थित भावानगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को बोझ पत्र के संरक्षण, रोपण और उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पितांबर नेगी और तकनीकी अधिकारी ज्वाला सिंह ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रशिक्षण प्रदान किया।

जड़ी-बूटी सैल के निदेशक डॉ. एस.के. काप्टा ने जानकारी दी कि यह पहल केवल शुरुआत है। परियोजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के अन्य प्राकृतिक स्थलों जैसे स्पीति और कुल्लू में भी इस प्रजाति को पुनर्जीवित करना है। अगले चरण में 30,000 बोझ पत्र पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस महत्वपूर्ण कदम से हिमाचल की जैव विविधता संरक्षण की दिशा में न केवल एक नया अध्याय जुड़ा है, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी वन संरक्षण और जैविक खेती से जोड़ने की कोशिश की गई है।

आपदा राहत में खादी आयोग का योगदान

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...

Digital Challans & Green Transit: CM Unveils Major Transport Upgrades

Himachal Pradesh is steering towards a greener and digitally empowered future as CM Sukhu rolled out the innovative...