जाखू मंदिर में चांदी की नक्काशी को मंजूरी

Date:

Share post:

हनुमान मंदिर न्यास समिति जाखू की बैठक सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मंदिर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख निर्णय लेते हुए मंदिर के गर्भगृह के आसपास चांदी की नक्काशी करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। यह प्रस्ताव एक दानकर्ता द्वारा रखा गया था, जो पूरे कार्य का खर्च स्वयं वहन करेगा। नक्काशी के डिज़ाइन को अंतिम मंजूरी एसडीएम, न्यास सदस्य और जिला भाषा अधिकारी की संयुक्त समिति देगी।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए 5 करोड़ 67 लाख रुपये के मास्टर प्लान को भी स्वीकृति मिली। इस प्लान में यज्ञशाला, शू हाउस, नए शौचालय, दुकानें और शेड निर्माण जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

मंदिर की वेबसाइट निर्माण पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि वेबसाइट का कार्य अंतिम चरण में है और इसे एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यशपाल जयन्ती समारोह में कवि सम्मेलन और प्रदर्शनी

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

A New Chapter Begins for Flood-Hit GSSS Deori

CM Sukhu virtually attended the inauguration ceremony marking the start of classes in the newly constructed building...

तमाशा – कविता

डॉ.  कमल के.प्यासा - मण्डी पेट करवाता दंगल, नचवाता भालू-बंदर। ढोल पिटवा-पिटवा, दिखाता भांति-भांति के करतब, जिन्हें कहते "तमाशा" हैं! बीन बजा के,...

Accelerating Himachal: CM Sukhu’s Vision for Modern Industrial Hubs

CM Sukhu participated virtually in the third Apex Monitoring Authority meeting of the National Industrial Corridor Development and...

Himachal Sets Sights on AI-Driven Higher Education

In a comprehensive push to align state universities with modern market demands, Education Minister Rohit Thakur has called...