JICA द्वारा वित्तपोषित परियोजना : हरित आवक को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश में पेड़ लगाने की पहल

Date:

Share post:

JICA द्वारा वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन आजीविका सुधार परियोजना द्वारा पॉटर हिल, समर हिल, शिमला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोइल्यूगंज, शिमला के 70 विद्यार्थियों और जाइका वानिकी परियोजना ने वृक्षारोपण में भाग लिया।इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (JICA ) नागेश कुमार गुलेरिया, आई.एफ.एस. ने छात्रों और शिक्षकों का स्वागत किया और वृक्षारोपण के महत्व और हिमाचल प्रदेश में हरित आवरण को कैसे बढ़ाया जाए, इसके बारे में बहुमूल्य जानकारी साझा की।

JICA द्वारा वित्तपोषित परियोजना : हरित आवक को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश में पेड़ लगाने की पहल

उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर नियंत्रण रखें, हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे क्योंकि पेड़ हवा को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अतिरिक्त परियोजना निदेशक श्री श्रेष्ठा नंद ने भी छात्रों को पेड़ के मूल्य के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने वन संबंधी प्रश्न पूछे जिनका श्री गुलेरिया ने समाधान किया और छात्रों के साथ अपनी बहुमूल्य विशेषज्ञता साझा की। विद्यार्थियों और परियोजना कर्मचारियों ने इस मौके पर लगभग 100 पौधे लगाए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोइल्यूगंज, शिमला के  प्रधानाचार्य श्री केसी शर्मा, एनएसएस प्रभारी श्री अनिल अवस्थी एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकगण इस अवसर पर उपस्थित रहे तथा सभी ने 1-1 पौधा लगाया।

Sukhu Announces Rs. 1.65 Crore For Restoring Roads And Bridges in Shimla’s Apple Belts

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1987 The world population reached the historic milestone of 5 billion, a landmark event that inspired the United Nations...

Today, 11 July, 2026 : World Population Day

World Population Day is observed every year on 11 July to create awareness about population-related issues and their...

eSaras Powers Rural Women in Digital India

As Digital India completes 11 years, the government's eSaras platform is helping rural women entrepreneurs, Self-Help Groups (SHGs)...

From Doda to Dreams: NEP Expands Opportunities

Union Minister of State (Independent Charge) for Science & Technology, Dr. Jitendra Singh, said the National Education Policy...