जुब्बल-कोठखाई में विकास और खेलों का संगम

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई-नावर में आयोजित दो प्रमुख खेल आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए क्षेत्र के समग्र विकास और युवाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने देवरीघाट से की, जहाँ नवयुवक मंडल गुजान्दली द्वारा आयोजित जीपीएल सीजन-7 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पहाड़ी राज्य में क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित करने को एक चुनौतीपूर्ण लेकिन प्रशंसनीय प्रयास बताया। साथ ही उन्होंने टिक्कर-नावर क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां कभी यह क्षेत्र कच्ची सड़कों के लिए जाना जाता था, आज पक्की और बेहतर सड़कों से जुड़ चुका है। उन्होंने बताया कि देवरीघाट-टिक्कर सड़क को ₹9.66 करोड़ की लागत से नाबार्ड परियोजना के तहत स्वीकृति हेतु भेजा गया है और स्वीकृति मिलने पर कार्य शीघ्र आरंभ होगा। क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को पर्यटन से जोड़ने के प्रयासों के तहत नवयुवक मंडल गुजान्दलीसे कुप्पड़ तक रोपवे निर्माण के लिए सर्वे भी करवाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय नवयुवक मंडल को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

दौरे के दूसरे चरण में रोहित ठाकुर ने अपने गृह पंचायत धार में 8वीं शान-ए-धार जमींदार वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लिया, जहाँ उनका स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में लीजेंड वर्ग की 18 और ओपन वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से नशा व दुर्व्यसनों से दूर रखने की बात कही और बताया कि उनके स्वर्गीय पिता जगदीश ठाकुर भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने धार पंचायत में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि ₹50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, ₹4 लाख की लागत से हाई मास्ट लाइट लगाई गई है, और ₹8.57 लाख की लागत से सौर ऊर्जा आधारित लाइट्स स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त ₹14.5 करोड़ से कोहलाड़ा-अंटी मार्ग का स्तरीकरण, ₹35 लाख से बैरली सड़क की मेटलिंग और टारिंग, तथा ₹80 लाख से जुब्बल-धार मार्ग की री-टारिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। पहाड़ गांव में आपदा क्षति की भरपाई के लिए ₹75 लाख खर्च किए गए हैं और डाबरी रोड को विधायक प्राथमिकता में लेकर स्तरोन्नत किया जाएगा। इस अवसर पर भी उन्होंने नवयुवक मंडल धार को ₹50,000 की सहायता देने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथता, युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष दीपक कालटा, ग्राम पंचायत प्रधान सुषमा सौटा, उपप्रधान मनोज चौहान, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खेलों में चमकेगा जुब्बल: रोहित ठाकुर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM की जीवन यात्रा पर बना गीत ‘द फाइटर’ जारी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...

मढोल पंचायत बनी विकास और खेल का मॉडल: रोहित ठाकुर

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...

Governor Marks West Bengal Day with Cultural ‘Milan’

As part of the ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’ initiative, Lok Bhavan today organised a ‘Milan Programme’ to mark...

चिट्टा-मुक्त हिमाचल: STF का ऑपरेशन सफल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” जन-आंदोलन के तहत नशा तस्करी के...