कविता संग्रह “उदास है धरती” का गरिमामय लोकार्पण

Date:

Share post:

शिमला का ऐतिहासिक गेयटी थिएटर शिमला आज साहित्यिक ऊर्जा और भावनात्मक अभिव्यक्ति का केंद्र बन गया, जब वरिष्ठ कवि एवं कथाकार गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय के नए कविता संग्रह “उदास है धरती” का लोकार्पण गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता पूर्व आईएएस अधिकारी एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्रीनिवास जोशी ने की। मंच पर मौजूद साहित्यकारों ने पुस्तक की कविताओं को संवेदनशील, विचारोत्तेजक और समकालीन यथार्थ से जुड़ा हुआ बताते हुए उन पर विस्तृत विमर्श प्रस्तुत किया।

वरिष्ठ साहित्यकारों प्रो. मीनाक्षी एफ. पॉल, आत्मा रंजन, दिनेश शर्मा और विद्यानिधि छाबड़ा ने कविता संग्रह के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए इसे एक प्रभावशाली और चिंतनशील रचना बताया। अध्यक्षीय संबोधन में श्रीनिवास जोशी ने कहा कि यह संग्रह वर्तमान समय की सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं को गहराई से अभिव्यक्त करता है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सत्यनारायण स्नेही ने प्रभावी ढंग से किया। लेखक गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय पूर्व में तीन कहानी संग्रह, दो उपन्यास और तीन कविता संग्रह साहित्य जगत को दे चुके हैं।

इस साहित्यिक आयोजन में शिमला सहित प्रदेशभर से लगभग 50 लेखक, कवि और संस्कृतिकर्मी शामिल हुए। उपस्थित गणमान्यजनों में जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल तथा लेखक की पत्नी शैल उपाध्याय भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

अंत में लेखक के सुपुत्र प्रवीण उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। यह कविता संग्रह अयन प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है।

U20 चैंपियनशिप में हिमाचल के मयंक का दमदार प्रदर्शन

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

चायल-कोटी कॉलेज में नए सत्र का आगाज: रुचिका बनीं CSCA अध्यक्ष

शासकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत...

Himachal Cabinet Greenlights Major Job Drive and Infrastructure Projects

The Himachal Pradesh State Cabinet, in a meeting chaired by Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, approved...

विज्ञानमय भारत से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित शिक्षा महाकुंभ में...

Mayo College Clinches All-India U-14 Football Crown at Bishop Cotton School

In a thrilling final clash hosted at Bishop Cotton School, Shimla, Mayo College, Ajmer emerged victorious to claim...