वेव्स लैब-2026: फिल्म लेखकों के लिए सुनहरा मौका

Date:

Share post:

भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए भारतीय पटकथा लेखकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य फीचर फिल्मों की पटकथा पर काम कर रहे लेखकों को अपनी स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने, उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।

ऐसे लेखक आवेदन कर सकते हैं जिनकी पटकथा भारतीय संस्कृति और स्थानीय परिवेश पर आधारित हो या वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर लिखी गई हो। चयनित प्रतिभागियों को देश-विदेश के अनुभवी स्क्रिप्ट मेंटर्स के साथ काम करने और व्यक्तिगत स्तर पर स्क्रिप्ट परामर्श का अवसर मिलेगा।

लैब के दौरान प्रतिभागियों को अपनी पटकथा को विकसित करने के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं, प्रोड्यूसर्स और अन्य उद्योग विशेषज्ञों से नेटवर्किंग का मौका मिलेगा। साथ ही वे वेव्स फिल्म बाजार में अपनी परियोजना प्रस्तुत कर 300 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रोड्यूसर्स, सेल्स एजेंट्स, फेस्टिवल प्रोग्रामर्स और फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों से जुड़ सकेंगे।

कार्यक्रम का पहला पांच दिवसीय आवासीय सत्र अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में मुंबई में आयोजित होगा। इसके बाद अक्टूबर 2026 में पांच दिवसीय ऑनलाइन मेंटरशिप सत्र और अंतिम 10 दिवसीय आवासीय सत्र 15 से 24 नवंबर 2026 तक गोवा में वेव्स फिल्म बाजार के दौरान आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 9,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

एससी योजनाओं पर अफसरों की लापरवाही उजागर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

आपदा मरम्मत में तेजी लाएं: उपायुक्त अनुपम कश्यप के कड़े निर्देश

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को जिला में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा उपलब्ध बजट के तहत आपदा...

आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन संघर्ष

बंगाल के निर्भीक क्रांतिकारी वीर सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में...

Himachal Gears Up for Census 2027

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, alongside his wife, MLA Kamlesh Thakur, completed their self-enumeration for the upcoming...

Dev Bhoomi Fights Back: Zero Tolerance Against Drugs

Health, Social Justice, and Empowerment Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil presided over a comprehensive workshop targeting substance...