कोई मतदाता न छूटे – परमदेव शर्मा

Date:

Share post:

शत-प्रतिशत मतदान हो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आज विधानसभा क्षेत्र 63-शिमला शहरी की स्वीप टीम ने लौरेटो पब्लिक स्कूल भराड़ी व राजकीय छात्र आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाल पानी में कार्यक्रम किया। शहर के सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 63-शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त स्वीप नोडल अधिकारी परम देव शर्मा व डॉ सुरेश कुमार ने लॉरेटो पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भराड़ी तथा राजकीय छात्र आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी में निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम की आवश्यकता और महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

प्रत्येक पात्र युवा मतदाता को सूची में सम्मिलित करने के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना ही कार्यक्रम का ध्येय है। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, संवर्धन एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई, जिसमें दोनों विद्यालयों के लगभग 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लॉरेटो पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मीरा सिंह, डॉ. कमलजीत कौर, किरण धर्माणी, लालपानी विद्यालय के अशोक शर्मा, हेमलता ठाकुर, डॉ. सुषमा कुमारी, हेमंती, सीमा ठाकुर व अनीमा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आज शिमला के...

Cottonian Hope Foundation Hosts Multi-Community Prayer

Faith, empathy, and community spirit converged at Bishop Cotton School, Shimla, on 15 November 2026, as the Cottonian...

मैं सिर्फ दवाई देता हूँ – कहानी

रणजोध सिंह - नालागढ़ बड़े अस्पताल के डॉक्टरों ने मुझे साफ-साफ बता दिया था कि मेरे पिताजी को कैंसर...

This Day In History

1966 India observes the formal birth of National Press Day alongside the Press Council of India, cementing a commitment...