सच्च की लेखनी से साहित्य की ओर बड़ो — मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को बधाई

Date:

Share post:

कुलदीप वर्मा, कीकली रिपोर्टर, 15 जून, 2019, शिमला

राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में कीकली ट्रस्ट व भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से चित्रकला प्रतियोगिता व कविता और कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । 10.00 बजे गेयटी थियेटर कान्फ्रेंस हाल में दो चरणों मे आरंभ हुआ । प्रेजिडेंट वंदना भगरा, वाईस प्रेजिडेंट नमिता लाल, सेक्रेटरी रीतांजलि हस्तीर, ट्रेझर तरनदीप कौर, ट्रस्टीज ममता रामपाल, ममता राकरा, ईशा कुमरा, वह कुलदीप और सरोज ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सारा प्रोग्राम समय के साथ किया I

बाल साहित्य युवा लेखक संगोष्ठी जिसमें सर्वोदय बाल आश्रम टूटी कंडी, माशोबरा व पोर्टमोर, ‘आरुषि’ (New Shimla), ‘अभी’ (ABHI),  के साथ कुल 18 स्कूलों के 125 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जलीयांवाला बाग, स्वच्छता, व पर्यावरण जैसे विषयों पर बच्चों की कहानी व कविता प्रदर्शन ने सबको प्रभावित किया । विशेषकर छोटे बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया । शिमला की विभिन्न पाठशालाओं और कॉलेज के विद्यार्थी एवं युवा लेखक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए ।

इस दौरान पहले चरण में हिमाचल प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की वहीं दूसरे चरण में कैलाश फेडरेशन चेयरमैन रवि मेहता मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त निदेशक भावना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम संयोजक रहे  । कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि डेजी ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, साथ ही भाषा एवं संस्कृति विभाग से डॉ करम सिंह जी भी मजूद रहे जिनकी अद्यक्षता मैं पूरा कार्यक्रम सफल पूर्वक संपन्न हुआ  । (CLICK TO VIEW ALL VIDEOS)

निर्णायक मंण्डल की भूमिका में मीनक्षी सूद लैक्चरर, नमिता लाल निदेशक व प्रधानाचार्य नौर्थ ओक स्कूल व दिनेश अत्री आर्टिस्ट के साथ-साथ नरेंद्र सूद, शीतल शर्मा व्यास, डॉ प्रियंका वैध व डॉ इन्द्र कुमार ने अपनी विशेष उपस्थिती दर्ज की ।

पहले चरण में आरंभ हुई ड्राईंग, कलरिंग व पोयट्रि प्रतियोगिता आरंभ हुई जिसके विजयी प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार रहा ।

ड्राइंग प्रतियोगिता में कस्तूरबा आश्रम दुर्गापुर की प्रीति पहले स्थान पर, सर्वोदया बाल आश्रम के कमाल चंद दूसरे स्थान पर, जबकि तारा हाल की सिमरत कौर तीसरे स्थान पर रही । कलरिंग प्रतियोगिता में बाल आश्रम टूटीकंडी की पहली कक्षा की नीतिका प्रथम, आरुषि स्कूल से दूसरे स्थान पर सात्विक चंदेल व तीसरे स्थान पर सर्वोदय बाल आश्रम की सुमन रहीं । पोयट्रि स्पेशल प्राइज़ के लिए ताराहाल की कात्यायनी शर्मा प्रथम, पोर्टमोर की शालिनी दूसरे जबकि आरुषि स्कूल के कार्तिक कश्यप तीसरे स्थान पर रहे ।

दूसरे चरण के विजेताओं में स्पेशल प्राइज़ वर्ग में गौरी चौहान क्लास 2 कान्वेंट जीसज एंड मेरी व काव्या चौहान क्लास 1 तारा हाल को स्पेशल प्राइज़ से नवाजा गया ।

स्कूल पोएट्री प्रतियोगिता में तारा हाल की पहली कक्षा की अनुष्का भारद्वाज प्रथम जबकि दूसरे स्थान पर सेंट थॉमस की वंदिता रही वही औकलैंड हाउस स्कूल की दिव्य मरवाह तीसरे स्थान पर रहीं । स्कूल डेकलेमेशन के विजयी प्रतिभागियों में सरस्वती इंटर नैशनल पैराडाइज ढली के अभय आज़ाद पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर फागली सीनियर सेकेन्डरी स्कूल की आयशा व तीसरे स्थान पर पोर्टमोर से पारुल विजयी हुए । इसी तरह ओपन पोयट्रि प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 2 क्लास की विभावरी धौलटा पहले स्थान पर जबकि सीनियर वर्ग से 9वी कक्षा की श्रेया ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया । ओपन डेकलेमेशन में जूनियर वर्ग से औकलैंड हाउस से जिया रामपाल प्रथम तो वहीं अमिति वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं ।

इस दौरान कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथिओ द्वारा प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर दोनों चरणों के मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए सच्च की लेखनी से साहित्य की ओर बढ्ने की सलाह दी ।

YouTube player
YouTube player

 

YouTube player

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

  1. Congratulations “Keekli Trust Team” , for organised having such events. Partipation by the children in such competition’s inculcates a sense of confidence in them. Keep the good work going.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Financial Milestone: Shimla Hails SC BBMB Ruling

A grand celebration erupted at Oakover today as Himachal Pradesh scored a major win in the Supreme Court...

Brightening Lives: HP Leadership Shares Diwali Wishes

On the auspicious occasion of Diwali, Governor Kavinder Gupta and CM Sukhu extended their warm greetings to the...

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...