लोकगीत हमारी लोक संस्कृति को संजो कर रखने में अत्यंत प्रभावी

Date:

Share post:

समय-समय पर विभिन्न कलाकारों द्वारा गाए गए लोकगीत हमारी लोक संस्कृति की बहती अविरल धारा को संजो कर रखने में अत्यंत प्रभावी भूमिका अदा कर रहे हैं। यह विचार आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जिला शिमला के ठियोग से संबंध रखने वाले प्रदीप शर्मा की एल्बम ‘निम्मो रानी’ का विमोचन करने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हिमाचली लोक गायक प्रदीप शर्मा ने पूर्व में भी अनेक एल्बम में अपनी आवाज का जोहर दिखाया है। उन्होंने कहा कि ‘निम्मो रानी’ एल्बम मंे प्रदीप द्वारा पूरे हिमाचल की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि गीत और संगीत, सहज और सरल रूप से प्रदेश के प्रत्येक प्रांत के लोगों में रचे बसे यह इस एल्बम का एक महत्वपूर्ण पक्ष है।

उन्होंने कहा कि जिला के साथ-साथ प्रदेश में भी लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कलाकार विभिन्न माध्यमों से प्रयासरत है। उन्होंने एल्बम की सफलता एवं प्रदीप कुमार की उज्जवल भविष्य की भी कामना की। उल्लेखनीय है कि प्रदीप शर्मा की सायरा बानु, मिस शिमला जैसी चर्चित एल्बमों में भी उनकी गायकी का फन देखने को मिलता है। भाषा विभाग के साथ-साथ प्रदेश के अन्य संस्थाओं द्वारा सम्मानित प्रदीप शर्मा आज उदयमान गायक के रूप में उभर कर आए हैं, जिन्होंने विशेष रूप से लोक गायकी में एक विशेष स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर एल्बम गीतकार राजीव मोगटा, वीरेन्द्र कुमार तथा रमेश उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Massive Doctor Hiring Spree: Sukhu Govt to Recruit 650 Specialists

CM Sukhu has announced a major upgrade to Himachal Pradesh's medical infrastructure, detailing an investment of ₹500 crore...

कोटखाई में विकास की रफ्तार: थाना सड़क का भूमि पूजन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत रावलाक्यार में ₹4 करोड़ की लागत से स्त्रोन्नत...

नशे के खिलाफ हिमाचल: जयराम ठाकुर ने मांगी जनता से भागीदारी

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की सराहना...

SDM Office & 24/7 Healthcare: Major Governance Boost for Dadasiba

CM Sukhu announced the establishment of a new Sub-Divisional Magistrate (SDM) office at Dadasiba in the Jaswan-Pragpur assembly...