महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प – डॉ शांडिल

Date:

Share post:

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज समय है की हम प्रत्येक महिला का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लें। डॉ. शांडिल आज यहाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी महिलाओं को सशक्त बनाने की है। इसी दिशा में वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की घोषणा की है। डॉ. शांडिल ने कहा कि आज के समय में लड़कियाँ और महिलायें किसी से कम नहीं हैं और उन्होंने अपनी उपलब्धियों से पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाएँ सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

राजनीति में भी आगे आएं महिलाएं

कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं से राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश विधान सभा में केवल एक महिला विधायक है जबकि महिलाओं की भागीदारी बराबर होनी चाहिए। इसलिए प्रदेश की महिलाओं को राजनीति में भी आगे आना चाहिए। 

विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में श्रीमति वर्षा कटोच पुत्री नरेश चंद कटोच गांव टी इस्टेट जिक्कर, डाकघर व तहसील कांगड़ा, जिन्होंने पिछले 5 वर्षो से महिला उत्थान व सशक्तिकरण के लिए अलग-अलग कार्य किये है। इन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है तथा हिमाचल प्रदेश कला साहित्य अकादमी द्वारा ‘Women Power Award’ द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में श्रीमति अनिता ठाकुर, वीपीओ कलाथ, तहसील मनाली, जिला कुल्लू, इनके द्वारा 2013 से 21 वृद्ध जनों को खाना, आश्रय व स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है साथ ही 40 मंदबुद्धि महिलाओं को भी भोजन व आश्रय प्रदान किया गया है। इनके द्वारा 6 स्वयं सहायता समूह भी चलाए जा रहे है तथा श्रीमति दिपाला चौहान, वीपीओ पुजारली नं.4, तहसील रोहडू, जिला शिमला, इनके द्वारा छोड़े गए बेजुबान जानवरों का रेसक्यू कर उन्हें आश्रय, चारा व अन्य आवश्यक उपचार दिया जा रहा है, को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत सोलन जिला की लाभार्थी कृष्णा देवी, चम्पा देवी, कुसुम देवी, शीला देवी तथा सीता देवी व शिमला जिला के बसन्तपुर से लाभार्थी प्रकाश, हरी नंद तथा जोगिन्द्र सिंह एवं जुब्बल से लाभार्थी सोहन लाल व मोहिन्द्र सिंह को 31-31 हजार रूपए के चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सोलन जिला के लाभार्थी कामिनी देवी, सुख देव व अंजली व शिमला जिला के बसन्तपुर से लाभार्थी नीली देवी, ठियोग से सुभद्रा देवी, मशोबरा से शीला देवी, रोहडू से ध्यांकु देवी व मीरा को 51-51 हजार रुपए के चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि ने विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत शिमला जिला के कुमारसैन से सरिता व ठियोग से रेखा को 2-2 लाख रुपए के चेक भेंट कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता में जिला बिलासपुर के सदर खण्ड से श्रीमति बबली, जिला चम्बा के चैवारी खण्ड से दीपशिखा, हमीरपुर से नीलम कुमारी, कुल्लू के बंजार खण्ड से इशारा देवी, नानास्पो किन्नौर निचार के भावानगर से प्रभा रानी, कांगड़ा के रैत से श्रीमति रजनी देवी, लाहौल के केलांग से श्रीमति सुनिता देवी, मण्डी के करसोग से कुसुमा देवी, शिमला के बसन्तपुर से श्रीमति गुलाब देई, सोलन के नालागढ़ से मीता रानी, सिरमौर के संगराह से निशा राणा तथा ऊना से जीवन लता को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं में जिला बिलासपुर के सदर से निर्मला देवी, चम्बा के चैवारी से कांता देवी, हमीरपुर के नादौन से सुमना देवी, कुल्लू के आनी से श्रीमति रीना देवी, किन्नौर के दुबलिंगपुल पूह से श्रीमति वीना कुमारी, कांगड़ा के रैत से श्रीमति पुष्पा देवी, लाहौल-स्पीति के केलांग से निर्मला, मण्डी के करसोग से प्रेमी देवी, शिमला के कुमारसैन से श्रीमति सरला, सोलन के नालागढ़ से आशा रानी, सिरमौर के संगराह से ममता तथा ऊना से प्रवीन कुमारी को  भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को दिए नकद इनाम
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई जिनके विजेताओं को मुख्य अतिथि ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवना और उषा, द्वितीय स्थान सुनीता और तृतीय स्थान वीना और पुष्पा ने हासिल किया। इसी प्रकार, रस्साकशी में पहला स्थान कांता बेक्टा और टीम तथा दूसरा स्थान अनीता और टीम ने हासिल किया। म्यूजिकल चेयर में पहला स्थान कांता बेक्टा, दूसरा भावना गोयल तथा तीसरा स्थान अंजना ने हासिल किया।

सुई धागा दौड़ में प्रथम स्थान पर कांता बेक्टा, द्वितीय स्थान पर इंद्रा ठाकुर और तृतीय स्थान पर अंजना रही। मेहंदी प्रतियोगिता में भावना गोयल, मीनाक्षी सूद और चंपा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में पुष्पा व उषा ने पहला स्थान, सुनीता ने दूसरा स्थान तथा वीना व पुष्पा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लेमन स्पून रेस में पहला स्थान कांता बेक्टा, ममता ने दूसरा और मीनाक्षी सूद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

इससे पूर्व उन्होंने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया और मिशन शक्ति के तहत स्टेट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन के लिए दो वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई जिसमें एक वाहन राज्य स्तर पर और दूसरा जिला शिमला में व्यथित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए उपयोग की जाएँगी।

सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एम सुधा देवी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, रूपाली ठाकुर ने धन्यवाद संबोधन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. दीपाली, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. गोपाल बैरी सहित, विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प – डॉ शांडिल

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला में 22 जुलाई को टैक्स जागरूकता कार्यक्रम

आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को शिमला में...

जयराम का दावा- सरकार में तालमेल खत्म

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, हजारों भर्तियों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार...

12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, आंगनबाड़ी में निकली भर्ती

बाल विकास परियोजना बसन्तपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को...