नदी: डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

शांत गहर गंभीर
समाई सी गहराई लिए
शीतल निर्मल जल के संग
उद्गम से निकल
बह जाती है
मंद मंद गति से !

नदी
पहाड़ों से उतरती
चीरती सीना चट्टानों का
डरावनी (रौद्र) लगती
भागे जाती दहाड़ती
समेटे जाती साथ सब कुछ
अपनी विनाशकारी तबाही में !

नदी
गिरती हांफती पहुंचती
पसार जाती मैदानों तक
दूर तक फैलाई बाहों में
चंचल सी मतवाली लगती
बलखाती मिट्टी धूल चूमती
ओछी छलकती गगरिया जैसी !

नदी
खेलती रही सदियों से
मानव और सभ्यताओं से,
कितनी सिमटी मिट गई
कितनी समा गई ,
इसके अंतरजल में !

नदी
हो गई मानव
मानव की तरह
मुखौटे धारण करती
रंग रूप बदलती,
कभी शांत गंभीर भयंकर
कभी मारती दहाड़े तबाही मचाती
आततायियों की तरह !

नदी
में समाते नाले झरने,
पत्थर रेत बजरी कंकर
मिट्टी राख नश्वर शरीर मिलता,
खो देते अस्तित्व अपना
ठीक वैसे ही जैसे समुद्र मिल
खो देती नदी
नामों निशानअपना !

नदी: डॉo कमल केo प्यासा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल में जनगणना का पहला चरण पूरा

जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में मकान सूचीकरण एवं मकानों की...

HP ITI Trainees Earn International Experience

Thirty trainees from Himachal Pradesh Government ITIs were awarded certificates after successfully completing an international exposure programme in...

चनावग क्षेत्र को विकास परियोजनाओं का तोहफा

प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की...

प्रदेश के अस्पतालों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का तोहफा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला अस्पतालों और सभी सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों...