नारकण्डा में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Date:

Share post:

पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वन विभाग द्वारा नारकण्डा में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ सेशन न्यायाधीश रामपुर मदन कुमार और वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय ठाकुर ने पौधे लगाकर किया।

अभियान में स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान देवदार, खनोर सहित विभिन्न प्रजातियों के करीब 80 पौधे रोपे गए।

सेशन न्यायाधीश रामपुर मदन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा पौधारोपण को जनभागीदारी से जुड़े अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की अपील की।

वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय ठाकुर ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण हर नागरिक का अधिकार होने के साथ उसका कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल सुनिश्चित कर ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का प्रण दोहराया।

कानूनी जागरूकता से मजबूत होगा समाज : अजय ठाकुर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

प्रदूषण-मुक्त सफर: शिमला ग्रामीण के रूटों पर दौड़ीं नई ई-बसें

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पुराने बस अड्डे, शिमला से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र...

Phase 2 Snow-Bound Census to Begin Sept 1

Chief Secretary K.K. Pant chaired a state-level conference today to review administrative arrangements for the second phase of...

CM Backs Major Expansion and Upgrade Drive at AIIMS Bilaspur

The Himachal Pradesh government has committed full support to scale up infrastructure and services at AIIMS Bilaspur, aiming...

विभाजन की त्रासदी, अतीत के सबक और नए भारत का संकल्प: जयराम ठाकुर

भारत विभाजन को मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और...