नवोदय विद्यालय में प्रवेश का अवसर, 22 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Date:

Share post:

जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (LEST-2027) के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया जारी है। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 22 अक्टूबर, 2026 कर दिया है। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग (जिला शिमला) के प्राचार्य रोशन लाल ने सूचना जारी करते हुए शिमला जिले के सभी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों से विशेष अपील की है। उन्होंने आग्रह किया है कि इस जानकारी को अपने-अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तक त्वरित रूप से पहुँचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

आवेदन पत्र जमा करने के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी से कोई त्रुटि या गलती हो जाती है, तो उसमें सुधार करने के लिए 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक सुधार विंडो (Correction Window) खुली रहेगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल का उपयोग कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। कक्षा 9वीं के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन लिंक https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 उपलब्ध कराया गया है। नवोदय विद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों से योग्य विद्यार्थियों को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है।

Gaiety Theatre Gears Up for the Third H.C. Rai Memorial ArtFest

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

आत्मग्लानि – लघुकथा

डॉ. कमल के. प्यासा -जीरकपुर, मोहाली प्रेस क्लब चंडीगढ़ में साहित्यकार देविंदर धर जी की त्रैमासिक पत्रिका "साहित्यिक परिदृश्य"...

Sanatan Traditions Foundation of Social Harmony and Cultural Unity, Says Governor

Governor Kavinder Gupta on Wednesday emphasised that India’s centuries-old Dev Sanskriti and rich Sanatan traditions form the bedrock...

A Century of Cultural, Artistic, and Linguistic Shift in India (1757–1857) – Feature

Lakshmi Rameshwar Rao – Hyderabad The Centuary 1757 to 1857 In the hundred years, 1757 to 1857, new trends came...

Unity Without Uniformity Key to Global Stability, Says Gurumurthy

As the global order undergoes a profound shift, Rabindranath Tagore’s vision of civilisational diversity and universal human unity...