एनसीडब्ल्यू का शिमला में महिला सुरक्षा कार्यक्रम

Date:

Share post:

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) 12 फरवरी को शिमला में उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में होगा। कंसल्टेशन की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर करेंगी।

इसमें राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, डीन, कॉलेज प्रिंसिपल, वरिष्ठ प्रोफेसर, इंटरनल कमिटी सदस्य, कानूनी विशेषज्ञ, स्टूडेंट प्रतिनिधि और राज्य प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।

आयोग ने बताया कि कंसल्टेशन का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों का आकलन करना, पोष एक्ट और इंटरनल कमिटियों के प्रभाव का मूल्यांकन करना और स्टेकहोल्डर्स के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए सुरक्षित और हैरेसमेंट-फ्री शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए सर्वोत्तम उपाय और रोकथाम की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

एनसीडब्ल्यू का कहना है कि इस कंसल्टेशन से कानूनी जागरूकता बढ़ेगी, सुरक्षा प्रणालियों में कमियों की पहचान होगी और पॉलिसी एवं प्रशासनिक कार्रवाई के लिए व्यावहारिक सुझाव प्राप्त होंगे। आयोग का लक्ष्य महिलाओं के लिए सुरक्षित और समावेशी उच्च शिक्षण संस्थान सुनिश्चित करना है।

देशभर के बिजली कर्मचारी करेंगे 12 फरवरी को हड़ताल

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन संघर्ष

बंगाल के निर्भीक क्रांतिकारी वीर सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में...

Himachal Gears Up for Census 2027

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, alongside his wife, MLA Kamlesh Thakur, completed their self-enumeration for the upcoming...

Dev Bhoomi Fights Back: Zero Tolerance Against Drugs

Health, Social Justice, and Empowerment Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil presided over a comprehensive workshop targeting substance...

Clear Roads, Fast Markets: Minister Reviews Jubbal-Kotkhai Infra

Education Minister Rohit Thakur held a review meeting with Public Works Department (PWD) officials to assess infrastructure development...