निरंकारी मिशन: रक्तदान के जरिए सेवा का संदेश

Date:

Share post:

संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी सत्संग भवन, बेमलोई में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें निरंकारी भक्तों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर के दौरान आईजीएमसी शिमला, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, जोनल अस्पताल तथा कमला नेहरू अस्पताल के ब्लड बैंक की चिकित्सा टीमों द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। इस दौरान कुल लगभग 107 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाहबाद मारकंडा के जोनल इंचार्ज एवं ज्ञान प्रचारक महात्मा श्री सुरिंदर पाल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे मानवता के प्रति एक सराहनीय योगदान बताया।

इस अवसर पर शिमला जोन के जोनल इंचार्ज कैप्टन एन.पी.एस. भुल्लर ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा दिया गया संदेश “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” आज भी संत निरंकारी मिशन के रक्तदान अभियान की प्रेरणा बना हुआ है। यह सेवा कार्य करुणा, सेवा और एकत्व जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश देता है।

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित यह शिविर मानवता की सेवा और निःस्वार्थ सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज में सेवा और समर्पण की भावना को निरंतर प्रेरित करता है।

जेएनवी ठियोग के छात्रों का सीबीएसई 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Backs GST Reforms but Calls for Balanced Enforcement

Attending the 57th GST Council meeting chaired by Union Finance Minister Nirmala Sitharaman at New Delhi's Bharat Mandapam,...

CM Sukhu Delivers Swift Action with Rs. 15.75 Crore Rural Upgrade

Fulfilling commitments made during his ‘Sarkar Gaon Ke Dwar’ visits to Bhatwari (Rohru) and Kasha-Pat (Rampur), CM Sukhu...

रिज पर छाए जाइका के ऑर्गेनिक उत्पाद, सैलानियों ने की जमकर खरीदारी

पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के...

Bal Rangmanch Mahotsav Day Two Dazzles Audiences and Challenges Festival Judges

The spotlight burned brighter, the applause echoed louder, and the stakes reached a fever pitch on Day Two...