January 19, 2026

पगडंडियां: डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

पगडंडियां
अहसास दिलाती हैं,
गांव का
कस्बे का और
संकरा वा छोटा होना,
अपने ही वाजूद का।

पगडंडियां
मिलाती हैं, करीब लाती हैं और
मंजिल तक पहुंचती हैं,
मिटा के सभी तरह की
दूरियां ।

पगडंडियां
कभी बनाई नहीं जाती,
आधार शिलाएं इसकी
रखी नहीं जाती,
कोई बजट प्रावधान
न ही कोई उद्घाटन
होता है इनका ।

पगडंडियां
न बनती हैं,
न ही सजती संवरती हैं
किसी वीo आईo पीo
के आने जाने पे।
हां बस बनी रहती हैं
जैसी की वैसी ही
सदा सब के लिए ।

पगडंडियां
एक उपज (परिणाम)हैं
समय, श्रम, दूरदर्शिता, विवेक
और ऊर्जा संचय की।

पगडंडियां
बनती है,
बढ़ते उठते कदमों से,
संकरा होना इनका
बचाता है, डगमगाने से
आपस में टकराने से।

पगडंडियां
रही हैं, हमेशा दूर
छल व कपट से,
अपनी संस्कृति और
कला रूपी विरासत को
बचाने (सजोने)के लिए ।

पगडंडियां: डॉo कमल केo प्यासा

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1915 Mahatma Gandhi came back to India from South Africa, ushering in a new phase of leadership in the...

Today, 19 January, 2026 : NDRF Raising Day

National Disaster Response Force (NDRF) Raising Day, observed on 19 January, commemorates the establishment of the NDRF in...

Education Department Enforces Strict Action Against Absentee Lecturer

The Directorate of School Education, Himachal Pradesh, has taken strict disciplinary action against Sanjeev Passy, Lecturer (English), for...

Himachal to Target TB-Free Status by 2026 : Governor

Governor Shiv Pratap Shukla chaired a Tuberculosis (TB) Elimination Review Meeting at Rampur today, expressing concern that Himachal...