पंचायत चुनाव पर सस्पेंस, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर पंचायत चुनावों को लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार चुनाव को लेकर स्पष्टता देने के बजाय लोगों को गुमराह कर रही है।

जयराम ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि यदि सरकार वास्तव में तय समय पर पंचायत चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, तो अब तक आरक्षण रोस्टर जारी हो जाना चाहिए था। उन्होंने याद दिलाया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से कम से कम 90 दिन पहले जारी किया जाना आवश्यक है, ताकि लोगों की आपत्तियाँ और अपीलें समय रहते सुनी जा सकें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 सितंबर को पंचायती राज सचिव ने सभी जिला उपायुक्तों को 25 सितंबर तक आरक्षण रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक किसी भी जिले में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इसके विपरीत, कई जिला उपायुक्तों ने सरकार को चुनाव टालने के लिए पत्र लिखा, जिस पर मुख्य सचिव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चुनाव स्थगन से जुड़ा पत्र जारी कर दिया।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब आरक्षण रोस्टर ही समय पर जारी नहीं होगा तो पंचायत चुनाव नियत समय पर कैसे संभव होंगे? क्या सरकार उच्च न्यायालय के मनीष धर्मेक बनाम हिमाचल स्टेट मामले में दिए गए आदेशों की अवमानना करने जा रही है?

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को झूठ बोलने के बजाय पारदर्शिता अपनानी चाहिए। यदि सरकार समय पर चुनाव नहीं करा सकती तो उसे अपनी नाकामी स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा सरकारी तंत्र चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के बजाय उसे टालने में व्यस्त है।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले नगर निगम चुनावों को रोकने के लिए सरकार ने अध्यादेश और कानून में संशोधन कर संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया था। अब पंचायत चुनावों को लेकर भी वही प्रवृत्ति दिखाई दे रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए सच्चाई सामने रखें और पंचायत चुनावों को समय पर संपन्न करवाने के लिए ईमानदारी से कदम उठाएं।

बीड स्कूल पर ताला, रोजगार की राह बंद: जयराम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himalayan Biodiversity in Focus at Kinnaur Bird Fest

Kinnaur district of Himachal Pradesh is set to host its maiden “Kinnaur Bird Festival” from May 8 to...

Big Education Reform: Principals Felicitate CM

A delegation of the Himachal Pradesh Headmasters Cadre Officers Association met Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu in...

शहरी निकाय चुनाव में नामांकन का बड़ा अपडेट

राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश ने 51 शहरी स्थानीय निकायों के सामान्य चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के...

निष्पक्ष चुनाव के लिए डीसी का सख्त एक्शन प्लान

शिमला के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अनुपम कश्यप ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से...