पेपर लीक से लेकर चढ़ावा चोरी तक: पठानिया का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और धार्मिक स्थलों में हुई धांधली के दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की विफल नीतियों और युवाओं के हितों की अनदेखी के कारण आज देश का छात्र वर्ग आक्रोशित है।

पठानिया ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा और छात्र संसद के इतने करीब पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में हमेशा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। वर्ष 2017 से 2022 के दौरान हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के समय भी भर्ती घोटालों और पेपर लीक के कई गंभीर मामले सामने आए थे।

प्रदेश सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता संभालते ही हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर पारदर्शिता की मिसाल पेश की। निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ और सरकारी नौकरियों में मेरिट व्यवस्था बहाल हुई। पठानिया ने संसद में छात्रों और युवाओं की आवाज मजबूती से उठाने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी सराहना की।

इसके साथ ही, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पठानिया ने कहा कि देशवासियों की आस्था से जुड़े इस गंभीर विषय पर सरकार संसद में चर्चा से भाग रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से संसद में वक्तव्य देकर स्थिति स्पष्ट करने और चढ़ावा चोरी के आरोपियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

ऑनलाइन हाजिरी के साथ शिक्षकों की भी होगी मॉनिटरिंग

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Challenges Are Opportunities: PM Modi to IIT Delhi Graduates

Prime Minister Narendra Modi addressed the 57th Convocation Ceremony of the Indian Institute of Technology (IIT) Delhi today, encouraging...

Empowering Science Communicators: CSIR-NIScPR Concludes 2-Day Drive

The CSIR-National Institute of Science Communication and Policy Research (CSIR-NIScPR) successfully organized a two-day Skill Training Program on...

E20 Petrol Is Safe: OMCs Bust Fuel Contamination Rumors

State-run Oil Marketing Companies (OMCs) have dismissed recent claims of fuel contamination, asserting that extensive nationwide testing of...

प्यारे माँ – बाप (कविता) – जया सूद

जया सूद बच्चे के आगमन का प्यारा सपना सजाती प्यारी माँ, उसकी किलकारियों का मीठा सपना देखता प्यारा बाप। सच है,...