PDS विस्तार: शिमला में खुलेंगी 17 नई राशन दुकानें

Date:

Share post:

जिला शिमला में उचित मूल्य की 17 नई राशन दुकानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नरेन्द्र कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दुकानें विभिन्न विकास खंडों और पंचायतों में खोली जाएंगी, ताकि लोगों को खाद्य सामग्री की बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं इन दुकानों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2026 तक खुली रहेगी और इसके लिए emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक रखी गई है, जबकि आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, आवेदकों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, दुकान की उपलब्धता, भंडारण क्षमता सहित अन्य जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी दस्तावेजों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और अपूर्ण आवेदन सीधे रद्द कर दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक विभागीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

जैशीधार में विकास की शुरुआत, सड़क का शिलान्यास

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

तुलसीदास: आसक्ति से विरक्ति तक

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली)रामभक्त, महान संत, चिंतक और कवि तुलसीदास का जन्म 16वीं शताब्दी में...

Mimansa 2026 — Vibrant Celebration of Books, Creativity & Young Voices

The fourth edition of Mimansa – Children’s Literature Festival 2026 opened on Wednesday at the historic Gaiety Complex,...

मॉडल राज्य बना हिमाचल, हर स्कूल में शुरू होगा अखबार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से हिमाचल...

Big Revenue Push: HP Khadi Targets ₹112 Crore Benchmark

The Himachal Pradesh Khadi and Village Industries Board recorded a strong 39 percent sales growth during the 2025–26...