March 20, 2026

प्रोफेसर रणजोध सिंह की नई पुस्तक ‘कैंथ का पेड़’ का विमोचन

Date:

Share post:

नालागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर रणजोध सिंह की कहनियों की नवीन पुस्तक ‘कैंथ का पेड़’ जिससे निखिल पब्लिशर आगरा ने प्रकाशित किया है, का लोकापर्ण हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रेड क्रॉस मेला (नालागढ़) के उद्घाटन सत्र में किया| इस अवसर पर श्रीमती जानकी शुक्ल धर्मपत्नी राज्यपाल, हरदीप सिंह बाबा विधायक नालागढ़, मनमोहन शर्मा डी.सी. सोलन, अजय यादव ए.डी.सी. सोलन, विनोद धीमान एस.पी. बद्दी, श्रीमती सुनाक्षी सी.ओ. (बी.बी.एन.), तथा श्रीमती वंदना बंसल प्रेसिडेंट नगर निगम नालागढ़ के अलावा शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे| उन्होंने पुस्तक का लोकापर्ण करते हुए उन्हें बधाई दी व एक शुभ सन्देश उनकी पुस्तक पर लिखकर दिया|

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी प्रोफेसर रणजोध सिंह की पुस्तक ‘आईना’ काव्य संग्रह साहित्य के गलियारों में काफी चर्चित रही है| वर्तमान पुस्तक ‘कैंथ का पेड़’ एक कहानी संग्रह हैं, इस संग्रह में प्रकाशित उनकी दो कहनियों, ‘कैंथ का पेड़’ तथा ‘धर्मराज के दरबार में’ पर पहले ही नाटक बन चुके हैं तथा गेयटी थिएटर शिमला में पुरस्कृत भी हो चुकी हैं| प्रोफेसर रणजोध सिंह नालागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार हैं| इनकी अनेकों कहनियां, लघु कथाएं, कविताएं, संस्मरण तथा व्यंग्य लेख देश के विभिन्न समाचार पत्रों तथा साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं| टी.वी. तथा अनेक साहित्यिक पटलों पर भी प्रोफेसर सिंह की कविताओं / कहानियों का प्रसारण होता रहता है| साहित्य से संबंधित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान भी उनकी झोली में हैं|

नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम, सचिव हरिराम धीमान, नरेश घई, अध्यक्ष नालागढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन तथा अन्य साहित्यकारों ने प्रो.सिंह की इस नई पुस्तक की सफलता के लिए उन्हें बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नालागढ़ के लिए गर्व का विषय है|

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

India Targets Global Sports Equipment Market

NITI Aayog has released a comprehensive report titled “Realising the Export Potential of India’s Sports Equipment Manufacturing Sector”,...

Ayush-CISF Pact for Wellness Boost

In a move aimed at enhancing preventive healthcare and overall well-being of security personnel, the Ministry of Ayush...

HP Revamps Hospitals, Expands Medical Education

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on Thursday announced that the state government will spend nearly Rs...

Illegal Khair Tree Felling Sparks Outrage

A large-scale case of illegal logging has come to light in the government forest area under Jhamber Panchayat,...