डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

मम्मी _मम्मी मेरी प्यारी मम्मी
कब नानी के घर जाओगी ?

माल_पूड़ा और दाल कचौड़ी
क्या इस बार नहीं बनाओगी ?

मम्मी मम्मी मेरी प्यारी मम्मी
कब नानी के घर जाओगी ?

मोटर_टमटम ,ठेला गाड़ी पर
कब तुम सैर कराओ गी ?

मम्मी मम्मी मेरी प्यारी मम्मी
कब नानी के घर जाओगी ?

कितना प्यारा नानी का घर है !
दूध मलाई बहुत वहां है !

मम्मी मम्मी मेरी प्यारी मम्मी
कब नानी के घर जाओगी ?

मामा जी के साथ रहूं गा
खिलौनों का बैग भरूं गा

मम्मी मम्मी मेरी प्यारी मम्मी
कब नानी के घर जाओगी ?

प्यारी मम्मी: डॉo कमल केo प्यासा

Previous articleHP Daily News Bulletin 03/03/2024
Next articleUPYOG: E-Governance Services Introduced In Himachal Pradesh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here