March 13, 2026

रात रोई है: डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

रात
रात रोई है
रात भर !

कुछ सहमी सहमी,
डरी डरी,
कुछ ठंडी ठंडी और
कुछ भीगी भीगी सी,
साक्षी भौंर पुकार उठी !

बूंद बूंद ये मोती,
कलियों पे हरियाली पे
फूलों से झुकी हर डाली पे,
पौ फटने से पूर्व
ये चमक रहे हैं अश्रु किसके ?
ये रंगबिरंगे मोती !

मैं उठा चुपके से,
चुपके चुपके निकल पड़ा
उषा के उदय से पूर्व,
नजरें पड़ी जिधर थीं मेरी
(छिपते छुपाते देखा मैंने),
उसका आंचल सरक चुका था,
वह मुस्कुरा रही थी लेकिन
मैने चुपके से देखा

अरे अरे ये अश्रु किसके !
ये रंगबिरंगे मोती !
है ये विरहा की उदासी !
या ये मोती हैं खुशी के !

नहीं नहीं,
रात
रात रोई है
रात भर !

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

वीवीआईपी मूवमेंट में वाहन उपलब्ध कराएँ : उपायुक्त

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वीवीआईपी/वीआईपी मूवमेंट के दौरान आवश्यकतानुसार...

हिम संगीत उत्सव की चौथी संध्या में संगीत का जादू

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश और गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी, शिमला के संयुक्त...

Himachal Leads in Digital and AI-Enabled Urban Services

Chief Minister’s Principal Advisor for Information Technology and Innovation, Gokul Butail, delivered the keynote address at the Urban...

Himachal Boosts School Reforms and Digital Learning

Himachal Pradesh Education Minister Rohit Thakur today chaired a high-level meeting with senior officials to review the functioning...