राजस्व विभाग के रिक्त पदों पर पुनर्नियुक्ति का अवसर

Date:

Share post:

जिला प्रशासन शिमला ने जिले में रिक्त पड़े राजस्व विभाग के पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त एवं पात्र राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियुक्ति (री-एंगेजमेंट) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां मानदेय के आधार पर की जाएंगी।

उपायुक्त शिमला ने बताया कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के रिक्त पदों पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार पुनर्नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत्त अधिकारी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पात्रता, नियम एवं शर्तों सहित आवेदन पत्र का प्रारूप 23 जुलाई, 2026 को जारी विज्ञापन (नोटिस संख्या SML-EA(474)/Misc.-171175) में उपलब्ध है। आवेदकों की सुविधा के लिए यह विज्ञापन जिला प्रशासन शिमला की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों सहित पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले अथवा अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने पात्र सेवानिवृत्त अधिकारियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन जमा करने की अपील की है।

शिमला में एलआईसी का कैंपस इंटरव्यू, 100 वैकेंसी

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Stunning Displays and Thrilling House Battles Light Up Auckland House School Grounds

Auckland House School’s athletic grounds transformed into a hub of high energy and competitive spirit as the institution...

जिधर देखूं तू ही तू – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ सर्वभूतेषु येनैकमव्ययं भावमीक्षते। अविभक्तं विभक्तेषु तज्ज्ञानं विद्धि सात्त्विकम्॥ उपरोक्त श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के 18वें अध्याय का 20वाँ...

This Day In History

1573 Mughal Empire Conquers Gujarat Mughal Emperor Akbar completed his swift campaign in Gujarat with a decisive victory near Ahmedabad,...

Today, 2 Sep. 2026: World Coconut Day

World Coconut Day is observed annually on September 2 to highlight the agricultural, economic, and health significance of...