बीएसएनएल हिमाचल प्रदेश परिमंडल मुख्यालय (कसुम्पटी, शिमला) में 14 सितंबर, 2026 को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक श्री हर्ष वर्धन सिंह ने की। उन्होंने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न साहित्यिक व राजभाषा प्रतियोगिताओं के विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक ने सभी उपस्थित कर्मियों को बधाई देते हुए शासकीय कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान राजभाषा अधिकारी विजय कुमार शर्मा ने मंच संचालन करते हुए संघ की राजभाषा नीति तथा इससे जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में BSNL के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रधान महाप्रबंधक राजन कम्बोज, महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मुख्य अभियंता अखलेश अग्रवाल और उप महाप्रबंधक पंकज गुप्ता, राज कुमार शर्मा व राजेश नेगी शामिल थे।
पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी निबंध लेखन और टिप्पण एवं प्रारूपण दोनों प्रतियोगिताओं में कनिष्ठ अभियंता श्री दीपक गोयल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में लेखाधिकारी श्री खेमराज शर्मा ने बाजी मारी, जबकि राजभाषा एवं सामान्य हिंदी प्रतियोगिता में कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी श्रीमती मनीषि गुप्ता प्रथम रहीं। इसके अतिरिक्त, हिंदी टंकण (टाइपिंग) प्रतियोगिता में वरिष्ठ कार्यालय सहायक श्री यशपाल धंलैइक ने पहला स्थान प्राप्त किया।
हिमकेयर बनाम ड्रग माफिया – सरकार की प्राथमिकताओं पर जयराम का हमला


