March 13, 2026

राष्ट्रीय कवि संगम: हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024

Date:

Share post:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024 के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम, हिमाचल द्वारा साहित्यिक लेखन, समाज सेवा और कला संस्कृति के प्रसार-प्रचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला साहित्यकारों और महिला समाज सेविकाओं को राज्य स्तरीय महिला साहित्यकार और समाज सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। यह कार्यक्रम सप्त सिंधु परिसर देहरा 2 हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 9 मार्च 2024 को आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीत सिंह ठाकुर अधिष्ठाता समाज विज्ञान संकाय हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा ने की।

सम्मान समारोह में विशेष अतिथियों में शक्ति चंद राणा प्रभारी राष्ट्रीय कवि संगम, युद्धवीर टंडन उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल, विकास गुप्ता अध्यक्ष चंबा, प्रभात राणा संरक्षक चंबा, उदयवीर भारद्वाज संरक्षक कांगड़ा, रजनीश धवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। साहित्य, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. शशि पूनम हमीरपुर, कमलेश सूद पालमपुर, सुरेश लता अवस्थी, पालमपुर, अनीता भारद्वाज, बैजनाथ, उषा कालिया, कांगड़ा, अरुणा व्यास पालमपुर, अनु ठाकुर, मंडी, पूजा सूद डोगर, शिमला, विजय कुमारी सहगल बिलासपुर, अर्चना सिंह, कांगड़ा, कल्पना गांगटा, शिमला, मीना चंदेल बिलासपुर, उपासना पुष्प, डलहौजी, ललिता कश्यप, बिलासपुर, रविंद्रा कुमारी, पालमपुर।

रुचिका परमार कांगड़ा, सुनीता कौल कांगड़ा, मंजू शर्मा बैजनाथ, डॉ प्रिया शर्मा कांगड़ा, डॉ श्वेता शर्मा कांगड़ा, सुमन बाला कांगड़ा, डॉ सत्येंद्र डोहरू कांगड़ा, डॉ स्नेह लता नेगी किन्नौर, अरुणा भारद्वाज धर्मशाला, कांति सूद धर्मशाला, आशा शर्मा हमीरपुर, प्रो निरूपमा सिंह, सरोज परमार पालमपुर, मोनिका सिंह डलहौजी, रीना भारद्वाज शिमला, डॉ. सपना नेगी किनौर, उमा ठाकुर नद्दैक शिमला, संतोष शर्मा ऊना, संतोष कालरा सोलन, मनु विनीत शर्मा मंडी, मंजू सूर्यवंशी चंबा, डॉ कविता बिजलवान चंबा को सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय युवा महिला साहित्यकार पुरस्कार के लिए रेखा ठाकुर कुल्लू, वैशाली बिष्ट कुल्लू, ऊषा सोना चंबा, ओजस्विनी सचदेवा, कुल्लू, रविता चौहान, सिरमौर, स्वाती शर्मा मण्डी, व शगुन कुल्लू को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सम्मानित महिला साहित्यकारों और आमंत्रित कवियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर कविताएं प्रस्तुत की।

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक

हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह...

डीएमएफ ट्रस्ट की बैठक में प्रस्तावों की समीक्षा

जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) ट्रस्ट की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें खनन...

पेयजल स्रोतों की जांच निरंतर करें : उपायुक्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय वाटर एंड सेनिटेशन मिशन की बैठक जल जीवन मिशन...

एयरपोर्ट क्षेत्र में सफाई और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें एयरपोर्ट के...