रविंद्र सिंह ठाकुर द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट पुस्तकों का विमोचन

Date:

Share post:

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में रविंद्र सिंह ठाकुर की दो पुस्तकों ‘जंगल सर्वाइवल’ और ‘दादी मां की कहानियां और किस्से’ का विमोचन किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना की।‘जंगल सर्वाइवल’ पुस्तक में बताया गया है कि किस प्रकार हम कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रहते हुए और प्रकृति से जुड़कर विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी रचनात्मक कल्पनाशक्ति को बनाए रख सकते हैं।

‘दादी मां की कहानियां और किस्से’ पुस्तक में जीवन जीने की राह बताने वाले सुझाव और प्रेरणादायक विचार भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक और उपयोगी साबित होंगे। रविंद्र सिंह ठाकुर सोलन जिले के रहने वाले हैं। इससे पूर्व, कुनिहार निवासी स्वतंत्रता सेनानी बाबू कांशी राम और मास्टर गौरी शंकर पर उनकी पुस्तकें ‘मैं और मेरी एसएसबी’ और ‘परिवर्तनी क्षण’ प्रकाशित हो चुकी हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

यादें – कविता – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी यादें याद आती हैं जाती नहीं, याद ही रह जाती  हैं जिंदगी भर,,,,,,!   यादें यादों में रह कर आती हैं...

भारतनेट से बदलेगी शिमला की डिजिटल तस्वीर

भारत सरकार की संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों को...

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर शिमला प्रशासन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...

बाल देखभाल संस्थानों में बनेगी पोषण वाटिका

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक वीरवार को उपायुक्त शिमला...