रोहरू में देश की सेना के सम्मान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Date:

Share post:

देश की सेना के सम्मान और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से रोहरु : मुख्यालय पर शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के उद्घोष से रोहरु शहर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय सीट से सांसद सुरेश कश्यप विधायक बलबीर वर्मा और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संगठन मंत्री सिद्धार्थन जिला अध्यक्ष अरुण फालट भाजपा की पूर्व प्रत्याशी शशि बाला ने की। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खूब जोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जय हिंद, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश की सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रोहरु में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन हाल ही में भारतीय सेना की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में किया गया। यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के जवाब में चलाया गया था, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई थी। इस हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश देखा गया।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, बल्कि भारतीय सेना के युद्ध कौशल को पूरी दुनिया ने सराहा। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देने तथा जनता को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अवगत कराने के लिए आयोजित की गई है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Performs Yoga with Massive Gathering

CM Sukhu participated in a state-level International Yoga Day programme organised by the Department of Ayush at the Sports...

CM की जीवन यात्रा पर बना गीत ‘द फाइटर’ जारी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की...

मढोल पंचायत बनी विकास और खेल का मॉडल: रोहित ठाकुर

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...

Governor Marks West Bengal Day with Cultural ‘Milan’

As part of the ‘Ek Bharat Shreshtha Bharat’ initiative, Lok Bhavan today organised a ‘Milan Programme’ to mark...