April 2, 2026

रोहड़ू में नशा रोकथाम पर एसएसपी की समीक्षा

Date:

Share post:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिमला गौरव सिंह ने आज रोहड़ू क्षेत्र का दौरा कर कानून-व्यवस्था, नशा रोकथाम, पुलिस व्यवस्थाओं और सुरक्षा गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

दौरे के बाद उपमंडलाधिकारी कार्यालय रोहड़ू के चांशल सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों, बार काउंसिल, पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, नशा उन्मूलन, यातायात प्रबंधन और आम जनता की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता जिले में सिंथेटिक ड्रग्स पर प्रभावी रोक लगाना है। उन्होंने सभी हितधारकों से अपील की कि वे ‘एंटी चिट्टा’ अभियान में सक्रिय सहयोग दें और नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें।

उन्होंने रोहड़ू क्षेत्र में पुलिस स्टाफ की कमी को जल्द पूरा करने और आवश्यकतानुसार अन्य क्षेत्रों में भी कर्मियों एवं जांच अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में उपस्थित सभी हितधारकों ने अपने सुझाव साझा किए, और एसएसपी ने आश्वासन दिया कि इन सुझावों पर गंभीरता से विचार कर चरणबद्ध रूप से उन्हें लागू किया जाएगा।

Himachal Govt Reforms Schools for Better Education

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Stresses Transparency, Sustainability

Principal Accountant General (Accounts & Entitlement) Sushil Thakur, along with Principal Accountant General (Audit) Purushottam Tiwari, called on...

This Day in History

1933 Nazi Germany bars Jewish citizens from working in the civil service. 1933 The Gestapo (secret state police) is established by...

जयराम ठाकुर : कैंसर इलाज पर मुख्यमंत्री का बयान निंदनीय

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के...

International Data Gap Hits Forest Corp Profits

Himachal Pradesh State Forest Development Corporation is reportedly incurring a recurring annual loss of Rs 2.31 crore in...