रोहड़ू मेला बना संस्कृति और विकास का संगम

Date:

Share post:

राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का शुभारंभ रविवार को रामलीला ग्राउंड, रोहड़ू में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने विधिवत ध्वजारोहण कर किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो नई पीढ़ी को परंपराओं और संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने सामूहिक रूप से सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष देवता शिकड़ू महाराज की आज्ञा से मेले को तीन के बजाय पांच दिनों तक आयोजित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति कर रहा है। क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नागरिक अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है, जबकि सड़क सुधार कार्यों से बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिल रही है। इसी क्रम में रोहड़ू–चिड़गांव सड़क उन्नयन पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘यूनिवर्सल कार्टन’ योजना से बागवानों को बेहतर मूल्य मिल रहा है। साथ ही, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना लागू की है।

विधायक ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

इस बार मेले को पौधारोपण अभियान से भी जोड़ा गया है, जिसमें विभिन्न मंदिर समितियां सक्रिय भागीदारी कर रही हैं। इस अवसर पर देवदार के पौधे भी वितरित किए गए और अब तक लगभग 15 हजार पौधों की मांग प्राप्त हो चुकी है।

मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामौत्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पांच दिवसीय मेले की रूपरेखा प्रस्तुत की।

हिमाचल में श्रमिकों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

From Curious Questions to Kanmani’s World

A Young Reader, Kavyanadhi in Conversation with Lalitha Ramanathan Kavyanadhi Satish is an eleven-year-old who loves reading books and...

Alexander the Great – A Brief Narrative

Lakshmi Rameshwar Rao, Hyderabad Prince Alexander came to the throne in B.C. 336, of a powerful Greek state, Macedonia,...

बच्चों की सुरक्षा पर नो कॉम्प्रोमाइज: डीसी ने जारी किए कड़े निर्देश

शिमला के बचत भवन में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में...

रेड जोन पंचायतों को नशामुक्त करने के लिए प्रशासन का कड़ा रुख

जिला एंकॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों को कागजी कार्रवाई के बजाय धरातल...