‘सच जो कड़वा है’ पुस्तक का विमोचन

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के युवा साहित्यकार हेम राज चौहान की पुस्तक ‘सच जो कड़वा है’ का विमोचन राजभवन में किया । इस पुस्तक में देश, प्रदेश और शहरों तक की बुनियादी समस्याओं पर तीखे आलेख हैं जो लेखक के अनुसंधान के बाद परिष्कृित होकर पुस्तक में आलेखित हुए हैं । राज्यपाल महोदय ने कहा कि लेखक युवा भी है और लेखनी से प्रभावित करने की क्षमता भी रखते हैं । उनके लेख समसामयिक हैं और कुछ आलेख तो समाज की कुरीतियों और ढकोसलों पर सीधा प्रहार है । उन्होंने लेखक की इस दूसरी प्रकाशित पुस्तक के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान की । लेखक की यह दूसरी पुस्तक है और इससे पूर्व कविताओं पर आधारित पुस्तक ‘ मुझे बंद आंखों से देखो’ प्रकाशित हो चुकी है और गवर्नर को उसे भी भेंट किया गया । इस पुस्तक की प्रूफिंग करने और टिप्पणीकार माधुरी गेरा हैं जो कि शिक्षा विभाग में बतौर बीईईओ सेवारत हैं । इस अवसर पर लेखक के साथ साहित्यकार और स्तंभकार एस पी शर्मा, समाजसेविका आशिमा वर्मा, समाजसेवक प्रमोद भी उपस्थि रहे ।

लेखक हेम राज चौहान ने बताया कि इस पुस्तक में 50 आलेख हैं जो विभिन्न विषयों को समाहित करते हैं । ऐसे विषय जो हैं तो हमारे आसपास ही किंतु उस पर बेबाकी से लिखना-बोलना कोई नहीं चाहता है । पहाड़ों का सीना चीर कर बन रहे फोरलेन हो या शिमला में जल से लेकर बंदरों तक कंकरीट का जंगल…..सभी कुछ ताक पर हैं । देश में धार्मिक आडंबर हो या महिलाओं का उत्पीड़न या फिर युवाओं का नशे के पाश में बंधे चले जाना, सभी कुछ इन आलेखों में अनुसंधान उपरांत परिष्कृत रुप मिलेगा । सच को कहना मुश्किल तो है पर यदि उसे कह दिया जाए तो आरंभ में कड़वाहट लगती है, बाद में वही कड़वाहट मिठास में बदल जाती है । देश में बढ़ रहे वृद्धाश्रम कहीं न कहीं बदलती संस्कारहीन पीढ़ी के लिए सबक है । उन्होंने बताया कि यह पुस्तक ऑनलाईन और ऑफलाइन उपलब्ध है । राज्यपाल ने इस पुस्तक और लेखक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल के प्राचीन कुषाण सिक्के

 डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी कुषाण कालीन सिक्के हिमाचल में मण्डी के अतिरिक्त कांगड़ा के कानिहारा व ज्वालामुखी,...

Himachal’s First Biochar Plant Nears Completion

CM Sukhu today reviewed the progress of the country’s first indigenous biochar plant being established at Neri in...

बाल कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम सुक्खू

जिला ऊना बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ओंकार कपिला ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार...

खेल युवाओं के चरित्र निर्माण की नींव: रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक...