September 21, 2025

संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता व जागरूकता अभियान

Date:

Share post:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह अभियान संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वर्ष 2025 की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ पर आधारित था और देशभर के 18 प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर एक साथ आयोजित किया गया।

शिमला में यह अभियान प्रातः 8 बजे संत निरंकारी सत्संग भवन से जोनल इंचार्ज एन.पी.एस. भुल्लर जी द्वारा मानव श्रृंखला को फ्लैग ऑफ करके शुरू किया गया। इसके पश्चात कमला नेहरू अस्पताल, जिसे मिशन द्वारा गोद लिया गया है, में सफाई अभियान चलाया गया।

मिशन के स्वयंसेवकों ने बेमलोई स्थित निरंकारी भवन से माल रोड होते हुए रिज तक एक मानव श्रृंखला के रूप में जागरूकता रैली निकाली। ओपन थिएटर पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने पहाड़ी भाषा में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को जूट के बैग भी वितरित किए गए और उन्हें प्लास्टिक का प्रयोग कम करने का आग्रह किया गया।

संत निरंकारी मिशन का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाता है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक और हरित भविष्य की दिशा में प्रेरित भी करता है।

 शिमला में निरंकारी बाल समागम का आयोजन

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मंदिरों में नवरात्रि के लिए खास इंतजाम

आगामी नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला शिमला के प्रमुख मंदिरों में विशेष प्रबंधन व्यवस्था लागू...

मेरा युवा भारत द्वारा सरकारी योजनाओं पर वर्कशॉप

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, शिमला में आज नेहरू युवा केंद्र/मेरा युवा भारत (MY Bharat) शिमला के तत्वावधान में केंद्र...

सरकारी योजनाओं पर कलाकारों का नुक्कड़ संदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्यव्यापी सूचना एवं जनजागरूकता अभियान के तहत, सूचना एवं जन संपर्क...

Pashu Mitra Jobs for Rural Youth

In a move to strengthen veterinary care and promote rural employment, the Himachal Pradesh Government has launched the...