March 24, 2026

सरकार का बड़ा ऐलान: अर्द्धसैनिकों के हित में वेलफेयर बोर्ड गठन

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश राज्य भूतपूर्व अर्द्धसैनिक समन्वय एवं कल्याण संघ ने बजट 2026-27 में अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की ऐतिहासिक घोषणा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है और इससे अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों, वीर नारियों तथा उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पहल मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और अर्द्धसैनिक समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कदम से अर्द्धसैनिक परिवारों में आशा की नई किरण जागृत हुई है।

प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाने और इस मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का भी विशेष आभार व्यक्त किया तथा अन्य विधायकों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया। संघ ने कहा कि अर्द्धसैनिक कल्याण बोर्ड का गठन राज्य में अर्द्धसैनिक समुदाय के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

MeitY Issues SOP Against NCII Spread

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

TB-Free India: Ayurveda Meets Modern Medicine

This news highlights India’s first-ever clinical study that combines Ayurveda—the traditional Indian system of medicine—with modern TB treatment....

हिमाचल में शिक्षा और शोध को मिले नए अवसर

जेयपी विश्वविद्यालय ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक भवन में गवर्नर...

हिमाचल की अर्थव्यवस्था संकट में : जयराम

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

HPPSC Leaders Meet Governor on Recruitment

Captain Rameshwar Singh Thakur, Chairman of the Himachal Pradesh Public Service Commission (HPPSC), along with other Commission members,...