सवालों की गठरी – डॉ. कमल के. प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

मेरे सवालों को हर बार नजरअंदाज कर दिया जाता है दूर से ही इशारे के साथ “बैठ जाओ” कह कर बैठा दिया जाता है मुझे। मेरे मस्तिष्क में उठे हर सवाल को तिरस्कार करके अनसुना कर दिया जाता है। तभी तो मेरे भीतर सवालों का अंबार लग चुका है। अपने दिलों दिमाग की इन उलझनों से मैं भटकन के साथ भूला बिसरा,ऐसा लगता है जैसे कि मुझे गहरी अंधेरी खाई में धकेल दिया गया है।

किसी को क्या मासिक बैठक तो हर माह ठीक वैसे ही सजती है,सभी समय पर पहुंच जाते हैं।एजेंडा पढ़ा जाता है। पहले पिछली बैठक की समीक्षा के साथ सभी द्वारा सिर हिला कर तस्दीक की जाती है। फिर अगले एजेंडे पर पहुंचते हैं इतना बजट इतनी इनकम हुई इतना खर्चा हुआ इतना चाय पान और टहल सेवा पर हुआ !

किनारे की कुर्सी से मेरा हाथ फिर उठ जाता है,”अरे कोविड में तो खान पान सब बंद था ?” सभी का ध्यान आगे पहुंची कोल्ड ड्रिंक की ठंडी बोतल,बर्फी, गरमा गर्म समोसे चाय की ओर होता है और जल्दी से सभी चट हजम हो जाता है। उसी के साथ फिर हस्ताक्षर करने की होड़ लग जाती है,मीटिंग यहीं खत्म हो जाती है। सभी धीरे धीरे बातें करते बाहर निकलने लगते हैं। मैं भी एजेंडे को लपेट कर पॉकेट में डाल पीछे पीछे चल पड़ता हूं ,अपने भूले बिसरे सवालों की गठरी उठाए, अगली बैठक की इंतजार में !

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नशामुक्त हिमाचल की ओर सख्त कदम, तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी...

शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह 'शिल्प 2026' शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ चेल्सी स्कूल में गूंजा एंटी-चिट्टा जन आंदोलन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’...