शैमरॉक रोजेज स्कूल कच्चीघाटी ने सोमवार को स्कूल परिसर में बड़े। धूमधाम के साथ बाल दिवस मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने ने कहा, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को तैयार थे। चाचा नेहरू कहा जाता था। बच्चों के प्रति नेहरू का प्रेम जगजाहिर थे। इस कारण जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। ऐसे में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भारत का बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस को बच्चों के लिए बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज में बच्चों के लिए तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वही प्रीति चुट्टानी ने बच्चों को कहा यह दिन बच्चों के लिए काफी खास दिन होता है। वही स्कूल में बच्चों ने डांस किया तथा गाने प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाइयां दी गई।