February 1, 2026

शिमला – ऑक्लैंड हाऊस स्कूल में खेल दिवस का धमाका: छात्रों के उत्साह ने मचाई धूम

Date:

Share post:

शिमला : ऑक्लैंड हाऊस स्कूल में आज माध्यमिक वर्ग ने अपने वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया। इस उत्सव में पार्षद नगर निगम शिमला, मीना चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस खास अवसर पर स्कूल की निदेशिका सुनीता जॉन, प्रधानाचार्या स्मारकी समांथाराय, ऑक्लैंड हाऊस स्कूल फॉर ब्वॉयज़ के प्रधानाचार्य रूबिन जॉन, और स्कूल के संस्थापक माइकल ए० जॉन भी उपस्थित रहे।

 

इस उत्सव का आयोजन चारों सदनों के मार्च पास्ट से हुआ। कक्षा चौथी की छात्राओं ने करतल ध्वनि के साथ पी० टी० डिस्प्ले किया। कक्षा तीसरी ने रंग-बिरंगे छातों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा पाँचवीं की छात्राओं ने लेज़ियम की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पाइप बैंड का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जबकि छात्राओं ने जिम्नास्टिक, कराटे, और स्केटिंग में अपना दम दिखाया।

कार्यक्रम में दौड़ प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपने सदनों को जिताने के लिए पूरा प्रयास किया। इस उत्सव में सर्वश्रेष्ठ धावक की अंकुर चौहान मैमोरियल ट्राफी दिवांगना परिहार ने जीती, तथा राजनंदनी को सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट घोषित किया गया। मार्चिंग कप तथा प्रवीणता कप में फ्रेंच हाऊस ने जीत हासिल की, जबकि लैफरॉय हाऊस ने स्पोर्ट्स शील्ड पर कब्जा किया।

मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में छात्राओं के खेल प्रदर्शन को खूब सराहा। अंत में, स्कूल की निदेशिका सुनीता जॉन ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, और शिक्षक गणों का धन्यवाद किया। इस खास उत्सव की सम्पूर्ण खबर पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट पर लॉग इन करें। (CLICK TO SEE ALL VIDEOS)

अन्य संबंधित खबरें:

शिमला – ऑक्लैंड हाऊस स्कूल में खेल दिवस

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

ईको-टूरिज्म से अर्थव्यवस्था तक : हिमाचल को नई ताक़त

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2024-25...

Young Leader, Big Win: AHSB Student Clinches National Silver

Auckland House School for Boys (AHSB), Shimla, celebrated a proud moment as Class X student Sourish Thakur successfully...

माय लविंग फैमिली – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ उस दिन संध्याकाल के समय, मैं सपत्नीक अपने अभिन्न मित्र के घर गया हुआ था|...

Celebrating India’s Heritage at Bharat Parv

As the echoes of India’s 77th Republic Day faded, the historic Red Fort became a vibrant showcase of...