February 27, 2026

शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल: हिमाचल के युवाओं के लिए पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का नया मंच

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ 12 से 15 अक्टूबर 2023 तक जुन्गा में आयोजित होने वाले शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त कहा कि एक्यूरेसी पर आधारित इस तरह का आयोजन एवं प्रतियोगिता जुन्गा में पहली दफा हो रहा है, जिससे दुनियाभर से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने सम्बंधित सभी अधिकारीयों को इस दौरान आने वाले देश विदेश के प्रतिभागी एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारीयों को इस दौरान कानून एवं व्यवस्था, ट्रैफिक सञ्चालन, पार्किंग आदि की सुचारु व्यवस्था के आवश्यक निर्देश दिए, वहीँ लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र की सड़के दुरस्त करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल के दौरान टेक ऑफ एवं लैंडिंग साइट पर एम्बुलेंस के साथ स्वाथ्य दल की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल के दौरान प्रत्येक दिन लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमे स्थानीय एवं जिला की संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी।

ऐसे करवाए पंजीकरण उपायुक्त ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक वेबसाइट theglideinn.com या मोबाइल नंबर 7428097435 या मेल अड्रेस info@theglideinn.com के माध्यम से प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवा सकता है। पंजीकरण के लिए 5500 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में सोलो एवं टेंडम फ्लाइट चलेंगी, जिसमें सोलो में एक प्रतिभागी तथा टेंडम में दो प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। बैठक में यह रहे उपस्थित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी संजय भगवती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Sukhu Announced Solar Power Ventures For Youth Of Himachal Pradesh

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Inaugurates 3 Tesla MRI Machine at IGMC Shimla

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu inaugurated a state-of-the-art 3 Tesla MRI machine at Indira Gandhi Medical College (IGMC)...

Shimla Nursing Students Join Yuva Changemakers

Students of Shimla Nursing College, Shurala enthusiastically participated in the Yuva Changemakers Programme held on 27th February 2026,...

This Day in History

1922 Discovery of King Tut’s TombBritish archaeologist Howard Carter opened the tomb of Pharaoh Tutankhamun in Egypt’s Valley of...

Today, 26 February, 2026 : World Pistachio Day

World Pistachio Day is observed each year on February 26 to celebrate pistachios — one of the most...