शिमला के नए उपायुक्त अनुपम कश्यप का शिमला के लिए दृष्टिकोण

Date:

Share post:

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुपम कश्यप ने आज शिमला के उपायुक्त का पदभार संभाल लिया है। अनुपम कश्यप वर्ष 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और उपायुक्त शिमला से पूर्व वह निदेशक परिवहन के पद पर आसीन थे।

इसके अतिरिक्त, पूर्व में वह अनेक महत्वपूर्ण विभागों तथा सरकारी संस्थानों में सेवाएं प्रदान कर चुके है। अनुपम कश्यप ने उपायुक्त शिमला का पदभार संभालने के उपरांत कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी ताकि इन योजनाओं का लाभ लक्षित वर्गों को प्राप्त हो सके।

शिमला के नए उपायुक्त
शिमला के नए उपायुक्त अनुपम कश्यप

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की और इस दिशा में समन्वय बनाकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की बेहतर तैयारी भी उनकी प्राथमिकता रहेगी ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व का सफल निष्पादन हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ इस बारे भी चर्चा की और जिला में मतगणना केंद्रों की जानकारी भी ली और उनके निरीक्षण को लेकर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये।

उन्होंने जिला में बर्फबारी और बारिश के संदर्भ में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा प्राथमिकता के आधार पर सभी सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

शिमला के नए उपायुक्त अनुपम कश्यप का शिमला के लिए दृष्टिकोण

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...