शिमला में नशा निवारण पर जोरदार नुक्कड़ नाटक, युवाओं को मिला जागरूकता का संदेश

Date:

Share post:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा आज गेयटी थियेटर के एम्फी थियेटर में नशा निवारण को लेकर एक विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता, विशेष रूप से युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव और उनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य विधि सेवाएं प्राधिकरण की अतिरिक्त सचिव विजय लक्ष्मी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नशा विरोधी अभियान की सराहना करते हुए युवाओं को पढ़ाई और खेलों में ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

एपीजी विश्वविद्यालय के छात्रों ने दी प्रभावशाली प्रस्तुति

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति एपीजी विश्वविद्यालय शिमला के छात्रों द्वारा दी गई। यह प्रस्तुति NALSA (नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं और खतरे का उन्मूलन योजना, 2015) के अंतर्गत की गई, जिसका मकसद नशा पीड़ितों को कानूनी सहायता प्रदान करना और समाज को नशा मुक्त बनाना है।

युवाओं से अपील: नशे से रहें दूर, भविष्य बनाएं मजबूत

मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से बचना चाहिए और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों को युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए ज़रूरी बताया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला समर फेस्टिवल: 8 जून से काव्य रस की वर्षा

गर्मियों के इस सीज़न में पहाड़ों की रानी शिमला न केवल पर्यटकों का स्वागत कर रही है, बल्कि...

हिमाचल का जलवा: ग्रैपलिंग में 38 पदकों की झड़ी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने 29 से 31 मई तक असम के गुवाहाटी में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग...

Census 2026: HP Sets June 16 Start Date for Phase 1

The first phase of the Census in Himachal Pradesh is scheduled to be conducted from 16 June 2026...

Chapslee Athletes Shine in Thrilling Sports Day 2026

The grounds of Chapslee School turned into a lively arena of competition and celebration as the institution hosted...