शिमला में राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय शिमला में राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ममता पाॅल ने आज यहां दी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बालिका शिशु दिवस मनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस दौरान नवजात कन्या शिशु काशवी सेठी के माता-पिता को उपायुक्त द्वारा हस्ताक्षरित बधाई पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया ताकि बालिका सशक्तिकरण के सपनों को पूर्ण करने के लिए समाज को जागृत कर उनका अहम योगदान प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान काशवी के जन्मदिन केक काटकर व उपहार देकर बालिका दिवस की सार्थकता को भी उजागर किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा अमिता भारद्वाज ने बालिका के अंदर निहित दैविक गुणों का बखान करते हुए बालिका को देवी स्वरूप बताया। डाॅ. सरना गर्ग ने अपने पिता द्वारा रचित कविता जय जननी देवी तू नारी का पाठ कर बालिकाओं की अवधारण का खण्डन करते हुए अपने परिवार में 9 सशक्त बेटियों की सफलता की कहानी सुनाई। इस दौरान सभी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली व हस्ताक्षर अभियान कर बालिका उत्थान के उद्देश्य की प्रतिबद्धता प्रकट की।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Natural Farming Powers Himachal’s Rural Economy Growth

Himachal Pradesh’s natural farming initiative under the Rajiv Gandhi Prakritik Kheti Khushhal Kisan Yojana is steadily emerging as...

CT & AI Workshop Empowers Teachers with Future-Ready Skills

A District Level Deliberation Workshop on Computational Thinking (CT) and Artificial Intelligence (AI) was successfully organized at Teresa...

हिमाचल: मंडी क्षेत्र के अभिलेखीय प्राचीन सिक्के, भाग 4

डॉ. कमल के.प्यासा - मण्डी 22 .अकबर बादशाह गाजी सिक्का। सिक्के की धातु = चांदी। सिक्के का आकार = गोलाकार। सिक्के का...

एजी चौक–विधानसभा सड़क पर निर्माण के कारण एक महीने का प्रतिबंध

एजी चौक से विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क पर 19 मई 2026 से 18 जून 2026 तक...