शिमला विंटर कार्निवाल में जाइका वानिकी परियोजना के पाइन नीडल प्रोडक्ट्स की धमाल

Date:

Share post:

हिल्जक्वीन शिमला में आयोजित 10 दिवसीय विटंर कार्निवाल में जाइका वानिकी परियोजना के पाइन नीडल प्रोडक्ट्स पर्यटकों की पहली पसंद बन गई। रिज मैदान पर जाइका वानिकी परियोजना के लगे दो स्टॉल में बाजार से सस्ते और रसायन मुक्त उत्पादों की खूब बिक्री हो रही है। परियोजना से जुड़े दो स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद यहां बिक्री के लिए लाए गए हैं। वन परिक्षेत्र तारादेवी शिमला के अंतर्गत राधे कृष्णा स्वयं सहायता समूह घणाहट्टी के पाइन नीडल प्रोडक्ट्स की ब्रिकी हो रही है।

हालांकि शिमला विंटर कार्निवाल 2 जनवरी 2025 तक चलेगा, मगर पहले ही दिन यहां पहंुचे सैलानियों को जाइका वानिकी परियोजना के उत्पादों ने अपनी ओर आकर्षित किया। जिला किन्नौर के निचार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत जगत जननी स्वयं सहायता समूह तरांडा ने लोगों की मांग पर चुल्ली का तेल, लिंगड़ का आचार, कोदे का आटा, अखरोट, नमकीन चाय, सेब के जैम, टोपी, स्टाल समेत अन्य उत्पाद बिक्री के लिए लाए।

इसके अलावा अप्पर शिमला का मशहूर व्यंजन सिड्डू खाने के लिए भी सैलानियों की लंबी लाइन लग रही है। वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने खराब मौसम और प्रचंढ़ ठंड में जजबा दिखने पहंचे सभी स्वयं सहायता समूहों की खूब प्रशंसा की। 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला में जनगणना-2027 प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू

जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर शिमला में तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी कड़ी में बचत...

ब्लू बैल्ज का शानदार प्रदर्शन, रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

ब्लू बैल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम ने सफलता की...

Shimla Hills Echo with Spirit of Mashobra Marathon

Run and Thrive Fitness organized the Shimla Mashobra Marathon at HIPA Fairlawns in Dhalli, Shimla, witnessing participation from...

हिमाचल : अभिलेख, संदर्भ सोलन – डॉ. कमल के.प्यासा

डॉ. कमल के.प्यासा -  मण्डी शिमला से मिलने वाले अभिलेखों के पश्चात अब इसके साथ लगने वाले सोलन जिले...