शिमला के बचत भवन में आज जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पूरी चुनाव प्रक्रिया उपायुक्त एवं पीठासीन अधिकारी अनुपम कश्यप की निगरानी में आयोजित की गई थी।
अध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र और सुरेंद्र रेटका के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भूपेंद्र ने 13 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि सुरेंद्र रेटका को 10 वोट मिले और 2 वोट खारिज कर दिए गए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भरत सिंह कलांटा ने 14 वोट प्राप्त करके मीनाक्षी (10 वोट) को हराया, जिसमें 1 वोट अमान्य रहा। इस तरह भूपेंद्र को अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से निभाएंगे और उनके नेतृत्व में जिले के ग्रामीण विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
Climate and Minerals ORV Sagar Manthan to Explore Southern Ocean


