सिम्पेक्स 2024: कला, ज्ञान और डाक की दुनिया का उत्सव

Date:

Share post:

शिमला डाक मंडल द्वारा 10 से 11 अक्टूबर 2024 तक ऐतिहासिक गैएटी थिएटर, शिमला में जिला स्तरीय डाक प्रदर्शनी ‘सिम्पेक्स’ का आयोजन किया गया, जिसका समापन मुख्य अतिथि सुशील कुमार, प्रधान महालेखाकार, हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शिमला शहर की 9 टीमों ने भाग लिया। साथ ही, प्रथम दिन के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर शिमला जिले के 16 फिलेटलिस्टों को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर औकलैंड हाउस स्कूल के वर्चस्व श्याम, द्वितीय स्थान पर डीएवी न्यू शिमला की पलचिन, और तृतीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, शिमला की वंशिका ज़िंटा रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दयानंद पब्लिक स्कूल ने प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएवी न्यू शिमला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। स्टाम्प डिज़ाइन प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लकड़ बाजार की प्रतिज्ञा प्रथम स्थान पर, दयानंद पब्लिक स्कूल की हर्षिता द्वितीय स्थान पर, और पलक ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।

मुख्य अतिथि ने डाक विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना की और सभी विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर बिशन सिंह, निदेशक, डाक सेवाएँ, हिमाचल प्रदेश परिमंडल, विकास नेगी, प्रवर अधीक्षक, डाकघर शिमला मंडल, मनोहर लाल, प्रवर डाकपाल शिमला जी.पी.ओ., और राकेश कुमार, निरीक्षक, शिमला मंडल भी उपस्थित रहे।

 

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शेमरॉक रोजेज में भावनाओं से भरा मदर्स डे सेलिब्रेशन

शिमला के कुफरी स्थित हिप हिप हुरले में शेमरॉक रोजेज प्ले स्कूल कच्चीघाटी द्वारा मदर्स डे का रंगारंग...

शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान

शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक में नशे के खिलाफ...

हिमाचल : धातु अधातु अभिलेख, संदर्भ लाहौल स्पीति – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी लाहौल स्पीति जहां कि बौद्ध धर्म की बहुलता है और इधर बौद्ध मठों...

This Day in History

1915 The British passenger liner RMS Lusitania was torpedoed by a German U-boat during World War I, a события...