कीकली रिपोर्टर, 2 जून, 2019, शिमला

शैमरॉक रोजेंस स्कूल, शिमला, के बच्चों ने रविवार को स्पोर्टस रेस डे बड़े धूम धाम के साथ मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने बच्चों को बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल २९ अगस्त को मनाया जाता है। राष्ट्रीय भवन में भारतीय खिलाडिय़ों के विशेष पुरस्कार वितरण समारोह को आयोजित किया जाता है। अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे प्रसिद्ध खेल-संबंधी पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा एक वर्ष के दौरान सर्वोत्तम खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को दिए जाते हैं।

ध्यानचंद पुरस्कार भारत में खेलों में आजीवन उपलब्धि का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार सालाना आधार पर खेल से संबंध रखने वाले खिलाडिय़ों को दिया जाता है जिन्होंने न केवल अपने प्रदर्शन के माध्यम से योगदान दिया है बल्कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी खेल के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की है। पूरे देश में कई स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि शैमरॉक रोजेंस स्कूल के बच्चों ने भी  विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें फुटस्टेप गेम में प्रथम स्थान विवान, दूसरा स्थान द्विवानशी, तीसरा स्थान आरयन ठाकुर ने हासिल किया। नींबू रेस (चम्मच में नींबू) में प्रथम स्थान विवान, दूसरा स्थान अवीर कटोच, तीसरा स्थान आध्य ठाकुर, वहीं बॉल बकेट में प्रथम स्थान आरनश, दूसरा अरव गुलेरिया, तीसरा स्थान कृष्ण व दिवेश ने हासिल किया।

गुबारा रेस में प्रथम स्थान पवीका ठाकुर, दूसरा स्थान सिद्वार्थ, तीसरा स्थान द्विटिल और थ्री लेग गेम में लिटिकेश ने प्रथम स्थान, दिवेक ने द्वितीय स्थान, राखीब ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधक ने कहा कि आज के युग में खेल कूद का बहुत महत्तव है इसलिए खेल कूद बचपन से ही बच्चों को इसकी प्रति रूझान लाना परमआवश्यक है।

Previous articleSports Meet with Creative Touch at Swaran Public School
Next articleपर्यावरण दिवस पर चित्रकला, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन — मैलन स्कूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here