सनरॉक स्कूल में दीपावली उत्सव मनाया गया

Date:

Share post:

सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा में दीपावली पर्व का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और स्कूल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस खास अवसर पर स्कूल परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और दीपों की रोशनी से जगमगाया गया, वहीं नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बना दिया।

स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बच्चों को त्योहार के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने दीपावली से जुड़ी पौराणिक कथाओं जैसे भगवान की अयोध्या वापसी, श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर वध, और समुद्र मंथन से लक्ष्मी व धन्वंतरि प्रकट होने की कथाएं साझा करते हुए बताया कि यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है।

प्रधानाचार्य ने पटाखों से होने वाले प्रदूषण और दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सभी से पर्यावरण के प्रति सजग रहने और सुरक्षित व संयमित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि “हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हमारे किसी भी कार्य या व्यवहार से किसी को कोई कष्ट न हो – तभी दीपावली का वास्तविक संदेश सार्थक होता है।”

इस अवसर पर उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सनरॉक प्ले स्कूल बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित है। स्कूल में नर्सरी, के.जी. और क्रेच की सुविधा उपलब्ध है। आगामी सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है और दीपावली के उपलक्ष्य में प्रवेश शुल्क में 50% की छूट दी जा रही है। साथ ही, स्कूल में परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा सकती है।

कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक पोशाकों में गीत, नृत्य और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल और उनकी हँसी-ठिठोली से सराबोर हो उठा।

Dussehra Delight at Sunrock Play School

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Bal Rangmanch Mahotsav Day Two Dazzles Audiences and Challenges Festival Judges

The spotlight burned brighter, the applause echoed louder, and the stakes reached a fever pitch on Day Two...

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...