भीम सिंह, गांव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।

गुजर गये हैं वह जमाने
जब बचन निभाया करते थे
अपने किये करार पर
लोग मर-मिट जाया करते थे।

आज जमाना और है
झूठ- फरेब का दौर है
किस पर भरोसा करेंगे आप
जब अपना ही छीन रहा कौर है।

सच जो भी कहे आज
आंखों में खटकता है
ऐसा व्यक्ति न्याय पाने
दर-दर भटकता है।

वे जमाने वे लोग
और उनकी सोच
आज कहीं खो गई है
दुनिया सतरंगी हो गई है।

Read More Article: https://keekli.in/

Previous articleभाषा कला एवं संस्कृति विभाग के दो दिवसीय नाट्य उत्सव की दूसरी संध्या
Next articleEverester Amit Negi Calls On CM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here