विक्रमादित्य सिंह ने 19 करोड़ से बने बखीरना पुल का किया लोकार्पण

Date:

Share post:

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रोहड़ू में 19 करोड़ रुपए की लागत से पब्बर नदी पर बने बखीरना पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पुल पर एचआरटीसी की बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पुल के लोकार्पण से रोहडू के साथ लगती आधा दर्जन पंचायतों की हजारों की जनसंख्या लाभान्वित होगी। इन पंचायतों का जुड़ाव अब रोहड़ू मुख्य बाजार से सीधे हो पाएगा।

पहले इन पंचायतों के लोगों को वाया समोली से होकर 10 से 12 किलोमीटर तक का अतिरिक्त सफर कर रोहड़ू आना पड़ता था। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब पुल के निर्माण से स्थानीय पंचायत के हजारों किसानों-बागवानों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि रोहड़ू क्षेत्र की फारसी, लोअर कोटी, शेखल, मन्छाड़ा, समोली, भौलाड़ और ढाडी घुनसा पंचायत के लोगों को इस पुल के लोकार्पण से रोहड़ू आवागमन में आसानी होगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। आगामी समय में रोहड़ू क्षेत्र के लोगों की आवश्यकता अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएंगी। जन भावनाओं को देखते हुए सरकारी योजनाओं को रोहड़ू क्षेत्र में सिरे चढ़ाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, कांग्रेस के नेता, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

KEEKLI Charitable Trust — Donate Blood Save Lives

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल के प्राचीन कुषाण सिक्के

 डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी कुषाण कालीन सिक्के हिमाचल में मण्डी के अतिरिक्त कांगड़ा के कानिहारा व ज्वालामुखी,...

Himachal’s First Biochar Plant Nears Completion

CM Sukhu today reviewed the progress of the country’s first indigenous biochar plant being established at Neri in...

बाल कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम सुक्खू

जिला ऊना बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ओंकार कपिला ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार...

खेल युवाओं के चरित्र निर्माण की नींव: रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक...